{"_id":"5cf42d23bdec2207571f68f2","slug":"155950620816-shahibabad-news69","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की पांच बाइक के साथ दो वाहन चोरों को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चोरी की पांच बाइक के साथ दो वाहन चोरों को दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी की पांच बाइक के साथ दो गिरफ्तार
लोनी। पुलिस ने चेकिंग के दौरान ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के गढ़ी कटैय्या कट से रविवार सुबह दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी की पांच बाइक बरामद कीं। चोर दिल्ली एनसीआर से बाइक चोरी कर सस्ते दामों में बेचते थे।
ट्रॉनिका सिटी थाना एसएचओ सुभाष सिंह ने बताया कि पुलिस टीम चोरों की धरपकड़ को लेकर विजय विहार चौकी क्षेत्र गढ़ी कटैय्या कट के पास चेकिंग कर रही थी, तभी एक बाइक सवार दो संदिग्धों को रोककर कागजात दिखाने को कहा। दोनों कागजात नहीं दिखा सके। शक होने पर पुलिस दोनों को थाने ले आई। सख्ती से पूछताछ में पता चला कि अरशद उर्फ राजा निवासी डीेएलएफ लोनी और आकाश निवासी पूजा कालोनी शातिर चोर है। बाइक भी चोरी की है। पुलिस ने इनकी निशानदेही से चार और बाइक बरामद कीं।