फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   पुलिस चौकी के पास गनप्वाइंट पर 1.66 लाख की लूट

पुलिस चौकी के पास गनप्वाइंट पर 1.66 लाख की लूट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
पुलिस चौकी के पास गनप्वाइंट पर 1.66 लाख की लूट
पुलिस चौकी के पास गनप्वाइंट पर 1.66 लाख की लूट
विज्ञापन


साहिबाबाद। सीमा बार्डर पुलिस चौकी से 100 मीटर की दूरी पर एक ट्रांसपोर्टर के आफिस में घुसकर चार हथियार बंद बदमाशों ने 1.66 लाख रुपये लूट लिए। तीन मोबाइल और बहिखाता भी साथ ले गए। बदमाशों ने शोर मचाने और पीछा करने पर गोली मारने की धमकी दी और फरार हो गए। आसपास के लोगों की मदद से पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी है।
दिल्ली शाहदरा के बलवीर नगर के रहने वाले कैलाश चंद्र गुप्ता की 25 वर्षों से सीमापुरी बार्डर स्थित रस्तोगी कंपाउंड में कैलाश रोड लाइन के नाम से ट्रांसपोर्ट कंपनी है। उन्होंने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब पौने चार बजे वह भाई पवन के साथ कार्यालय में खाना खा रहे थे। इसी दौरान उनके यहां हाथ में पिस्टल लिए चार बदमाश बाइक पर पहुंचेे। बदमाशों ने उनसे 1.53 हजार रुपये और दो मोबाइल जबकि पवन से 13 हजार रुपये और एक मोबाइल लूट लिए। बदमाशों ने पीड़ितों से बहीखाता भी ले लिया। इसके बाद विरोध करने और पीछा करने पर गोली मारने की धमकी देकर फरार हो गए। लूट के बाद शोर मचाकर कैलाश चंद्र ने लोगों को एकत्र किया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरु कर दी है। एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फॉरेसिंक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाएं हैं। जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बदमाशों ने नहीं पहना था नकाब
पीड़ित कैलाश चंद्र ने बताया कि बदमाशों की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच हैै। लुटेरों ने मुंह पर कोई नकाब और हेलमेट नहीं पहना हुआ था। उन्होंने बदमाशों से बहिखाता नहीं देने को बोला तो बदमाशों ने कहा कि वह रास्ते में फेंक जाएंगे। जाकर उठा लेना।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी परिचित का हो सकता है हाथ
पीड़ित का कहना है कि रोजाना उनके पास इतना कैश नहीं होता है। कभी कम कभी ज्यादा होता है। वह कंडेक्टर और ट्रक के ड्राइवरों को आवश्यकता के अनुसार उधार पर रुपये देते हैें। सूत्रा का कहना है कि दुकान की हालत देख कर नहीं लगता कि इतना कैश होग। उन्हें लगता है कि किसी को इसकी पूरी जानकारी रही होगी की आज उनके पास 1.53 लाख रुपये हैं और आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा भी नहीं है।
पुलिस को नहीं लगी भनक
जहां पर ट्रांसपोर्टर का आफिस है। उसके करीब 100 मीटर दूरी पर सीमा बार्डर पुलिस चौकी है। दिन दहाड़े बाइक सवार चार बदमाश पिस्टल के बल पर वारदात को अंजाम देकर चले गए। पुलिस को कोई भनक तक नहीं लगी। न ही आसपास पुलिस की कोई गश्त थी। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पुलिस व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर कितनी सजग है।

दो दिन में हुई करीब 3 लाख की लूट
चुनाव के बाद पुलिस फोर्स वापस आ गया है, इसके बावजूद बदमाशों में कोई भय नहीं है। साहिबाबाद थाना क्षेत्र में दो दिन में दो व्यापारियों से बदमाशों ने करीब तीन लाख रुपये लूट लिए। शहीद नगर में मीट कारोबारी से बदमाशों ने 1.5 लाख रुपये पिस्टल के बल पर ले गए। पुलिस अभी उसका खुलासा तक नहंी कर पाई और मंगलवार को बदमाशों एक और वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed