{"_id":"5ced8985bdec22078e0ac4f4","slug":"155907115714-shahibabad-news145","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
लोनी। कोतवाली लोनी क्षेत्र स्थित बंथला फ्लाईओवर के पास सोमवार रात करीब दस बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मारकर घायल कर दिया। हादसे के दौरान चालक ट्रैक्टर मौके पर छोड़ फरार हो गया। वहीं घायल को पुलिस ने दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार न्यू विकास नगर कालोनी का रहने वाला राजवीर(40) बेहटा हाजीपुर इलाके में फोटो स्टूडियो चलाता था।सोमवार रात करीब 10 बजे वह दुकान बंद कर बाइक से घर आ रहे थे। बंथला फ्लाईओवर के पास पहुंचते ही पीछे से तेजी से आ रहे सीमेंट से लदे ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी, वह गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक ट्रैक्टर मौके पर छ़ोडकर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान रात करीब दो बजे उसे मृत घोषित कर दिया। लोनी सीओ राज कुमार पांडेय ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे लेकर फरार चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों ने अभी तक कोई शिकायत नहीं दी है।