फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   दहेज न मिलने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मौत के घाट उतारा

दहेज न मिलने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मौत के घाट उतारा

Fri, 05 Oct 2018 10:44 PM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
दहेज न मिलने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मौत के घाट उतारा
दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या, पति गिरफ्तार
विज्ञापन

- एक लाख रुपये और अपाची बाइक न मिलने पर ससुरालियों ने दिया जहर
- पड़ोसियों की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने पति को दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
पिलखुवा। दहेज में एक लाख रुपये और अपाची बाइक न मिलने पर बृहस्पतिवार रात ससुरालियों ने नवविवाहिता को जहर देकर मार डाला। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने घेराबंदी कर आरोपी पति को दबोच लिया। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

मृतक छोटी मूल रूप से पिलखुवा के मोहल्ला मुशी नगर की रहने वाली थी। एक साल पहले उसका विवाह पिलखुवा के मोहल्ला रमपुरा निवासी नईम पुत्र मोबिन के साथ हुआ था। परिजनों का आरोप है कि निकाह के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए छोटी को अक्सर प्रताड़ित करते थे। इन दिनों एक लाख रुपये और अपाची मोटर साइकिल लाने को लेकर उस पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। इस बात को लेकर कई बार बिरादरी की पंचायत भी हुई, लेकिन कोई हल नहीं निकला। आरोप है कि दहेज के लिए ही बृहस्पतिवार देर रात विवाद हुआ, जिसमें छोटी के पति, ससुर, सास जेठ उसे जहर देकर मौत के घाट उतार दिया। पड़ोसियों द्वारा मौत की खबर मिलते ही मायके वाले सुसराल पहुंचे और घेराबंदी कर पति को दबोच लिया। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी पति को कोतवाली ले गई। मृतका के भाई चीकू की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि दहेज हत्या के मामले में कोतवाली में पति नईम, ससुर मोबिन, सास रबिया और जेठ फरदीन व वसीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed