फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   रंजिश के चलते कक्षा 3 के छात्र की निर्मम हत्या

रंजिश के चलते कक्षा 3 के छात्र की निर्मम हत्या

Tue, 26 Jun 2018 12:10 AM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
रंजिश के चलते कक्षा 3 के छात्र की निर्मम हत्या
पिता से रंजिश के चलते आठ साल के मासूम की हत्या
विज्ञापन


पिलखुवा (हापुड़)। गांव पूठा हुसैनपुर में पिता से रंजिश के चलते आठ साल के बच्चे की हत्या कर दी गई। मासूम कक्षा तीन का छात्र था। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपी फरार हैं। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।
गांव निवासी टोनी ने बताया कि वह परिवार का पालन पोषण करने के लिए मजदूरी करता है। उसके दो बेटे प्रिंस, शिब्बू और एक बेटी शिवी है। आठ वर्षीय प्रिंस गांव के स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ता था। रविवार शाम करीब 6.30 बजे वह बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। देर शाम जब वह काम से लौटा तो प्रिंस तब तक भी घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश की गई। आस पड़ोस में खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। रात करीब 9.45 बजे किसी ने बताया कि प्रिंस घर के पास अमर सिंह के खेत में लहूलुहान पड़ा है। आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि उसकी गल दबाकर हत्या की गई है। चेहरे पर कटने की निशान मिले हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी गांव के रिंकु, कृष्णपाल व अमित की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


एक थप्पड़ के बदले ले ली मासूम की जान
पिलखुवा। गांव पूठापुर हुसैनपुर में आठ साल के प्रिंस की हत्या के बाद मातम छाया हुआ है। मृतक की मां गीता और पिता टोनी का रो-रोकर बुरा हाल है। रूंधे गले से मां कह थी कि मेरे बच्चे ने किसी का क्या बिगाड़ा था। हत्यारोपियों ने एक थप्पड़ के बदले उसके बच्चे को मौत के घाट उतार दिया। इससे अच्छा तो दुश्मन मेरी हत्या कर देते। परिजनों के अनुसार बीती फरवरी माह में तीनों आरोपियों से मामूली बात को लेकर टोनी की कहासुनी हो गई थी, जिसमें टोनी एक आरोपी को थप्पड़ मार दिया था। इसके चलते आरोपियों ने उसे भुगतने की धमकी दी थी और अब उसके बेटे की हत्या कर दी। परिजनों का आरोप है कि प्रिंस की हत्या रंजिश के चलते की गई है। उसे अगवा करने के बाद हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद एसपी के निर्देश पर गांव में पुलिस बल तैनात हैं। कोतवाली प्रभारी लक्ष्मण वर्मा ने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं। जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। बच्चे कैसे की गई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed