फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ट्रक ने बाइक सवार दंपति को मारी

ट्रक ने बाइक सवार दंपति को मारी

Sat, 09 Jun 2018 11:52 PM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
ट्रक ने बाइक सवार दंपति को मारी
ट्रक ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, पत्नी की मौत
विज्ञापन


पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत हाईवे स्थित मारवाड़ कालेज पुलिस चौकी के पास ट्रक ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। जिसमें पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति गंभीर रुप से घायल हो गया। वहीं ट्रक लेकर चालक फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव दतियाना निवासी राजीव कुमार नोएडा स्थित एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है।
राजीव के पिता रामकिशन की कुछ दिन पूर्व देहांत हो गया था। 14 जून को उनकी तेरहवीं होनी थी। इसी सिलसिले में शनिवार को राजीव अपनी पत्नी सुमन के साथ बाइक से अपने गांव जा रहा था। पिलखुवा क्षेत्र के अन्तर्गत राष्ट्रीय-9 स्थित मारवाड़ कालेज पुलिस चौकी के पास पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगने से बाइक असंतुलित हो गयी और दंपति सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। वहीं चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। घायल दंपती को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान सुमन देवी की मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed