फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सडक हादसे में युवक की मौत ,साथी घायल

सडक हादसे में युवक की मौत ,साथी घायल

Sat, 28 Apr 2018 05:36 PM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
सडक हादसे में युवक की मौत ,साथी घायल
सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल
विज्ञापन

धौलाना । थाना क्षेत्र स्थित यूपीएसआईडीसी के पास बाइक सवार युवक को एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें युवक की मौत हो गई। जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक यूपीएसआईडीसी स्थित फैक्ट्री से साथी के साथ घर लौट रहा था। जानकारी के अनुसार गांव देहरा निवासी गुलफाम का बीस वर्षीय बेटा रिजवान यूपीएसआईडीसी स्थित एक फैक्ट्री में नौकरी करता था। वह बाइक से मेरठ के गांव खरखौदा निवासी उसके रिश्ते का चाचा शाहरुख के साथ घर लौट रहा था । जब वह यूपीएसआईडीसी क्षेत्र स्थित चौराहे के पास पहुंचे तो उनकी बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। जबकि रिजवान की मौके पर ही मौत हो गई तथा शाहरुख बुरी तरह से घायल हो गये। घायल को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। वहीं, आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। रिजवान की मौत का समाचार सुनते ही घर में मातम पसर गया। मृतक के पिता की तहरीर पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा का कहना है कि आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed