फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   मां बेटे को पीटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मां बेटे को पीटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 15 Apr 2018 11:49 PM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
मां बेटे को पीटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
मां-बेटे को पीटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन


धौलाना। यूपीएसआईडीसी एरिया में चाय की दुकान पर गए दो नशेड़ियों ने मामूली बात को लेकर मां और बेटे के साथ गाली-गलौज करते हुए जमकर मारपीट कर डाली। मारपीट की सूचना मिलने पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। घायल पीड़िता व बेटे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया।

थाना क्षेत्र के गांव खिचरा निवासी महिला सलमा पत्नी शाकिर ने बताया कि रविवार को अपने बेटे अब्बास के साथ यूपीएसआईडीसी में चाय की दुकान पर बैठी थी। करीब तीन बजे दुकान पर दो नशेड़ी आए और उसे गांजा भरने के लिए पेपर मांगने लगे। महिला ने पेपर देने से मना किया तो दोनों नशेड़ियों ने गाली-गलौज करते हुए जमकर मारपीट कर दी, जिसमें मां सलमा व बेटा अब्बास घायल हो गए, घायलों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिलखुवा कोतवाली के गांव गालंद निवासी टीटू व दीपक को गिरफ्तार कर लिया। दोनों युवकों का शांति भंग करने के मामले में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed