फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   विधवा से दुष्कर्म की कोशिश

विधवा से दुष्कर्म की कोशिश

Wed, 10 Jan 2018 11:53 PM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
विधवा से दुष्कर्म की कोशिश
विधवा से दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन

- विरोध करने पर युवक ने विधवा को काटते हुए जख्मी किया
अमर उजाला ब्यूरो
धौलाना। खेत में बथुआ का साग लेने गई विधवा को गांव के ही एक युवक ने अपनी हवस का शिकार बनाने का प्रयास किया। विरोध करने पर युवक ने विधवा को काटते हुए जख्मी कर दिया। शोर मचाने पर मौके की तरफ दौड़े ग्रामीणों को आता देख आरोपी भाग गया। घटना की जानकारी मिलने पर विधवा के परिजनों ने पुलिस को मामले से अवगत कराते हुए सपनावत चौकी पर तहरीर दी।

थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 45 वर्षीय विधवा अपने खेत में बथुआ का साग लेने गई थी। इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने खेत में अकेले साग तोड़ रही विधवा महिला को देख अपनी हवस का शिकार बनाने के इरादे से दबोच लिया। महिला के विरोध करने पर युवक ने महिला को अपने दांतों से काट कर उसे घायल कर दिया। महिला के शोर मचाने पर मौके की तरफ दौड़े ग्रामीणों को आता देख आरोपी फरार हो गया। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई कर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed