फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   कैला खेड़ा में अतिक्रमण हटाने गई निगम की टीम से अभद्रता, हंगामा

कैला खेड़ा में अतिक्रमण हटाने गई निगम की टीम से अभद्रता, हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
कैला खेड़ा में अतिक्रमण हटाने गई निगम की टीम से अभद्रता, हंगामा
अतिक्रमण हटाने गई निगम की टीम से धक्कामुक्की
विज्ञापन

गाजियाबाद। कैला खेड़ा में 1500 वर्ग मीटर जमीन से कब्जा हटाकर बाउंड्रीवॉल करने गई नगर निगम की टीम के स्थानीय लोगों ने धक्कामुक्की और अभद्रता की। विरोध और हंगामे के बीच नगर निगम की टीम दीवार खड़ी नहीं कर पाई। हंगामे की सूचना पर अपर नगर आयुक्त आरएन पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद निगम अधिकारी और जमीन पर दावेदारी कर रहे लोग थाने पहुंचे। स्थानीय लोग जमीन के पुख्ता दस्तावेज नहीं दिखा सके। निगम अधिकारी अब बृहस्पतिवार को इस जमीन पर बाउंड्रीवॉल कराएंगे।

कैला खेड़ा स्थित पंप नंबर-एक के पास नगर निगम की 1500 वर्ग मीटर जमीन है। लंबे समय से खाली पड़ी इस जमीन पर कुछ लोग डेयरी संचालित कर रहे थे। स्थानीय पार्षद पति आरिफ मलिक की शिकायत पर नगर निगम ने कार्रवाई कर तीन दिन पूर्व यहां तार फेंसिंग कराकर नगर निगम का बोर्ड लगा दिया था। अगले ही दिन स्थानीय लोगों ने नगर निगम की तार फेंसिंग हटाकर फिर से यहां पशु बांध दिए। बुधवार को नगर निगम की टीम इस जमीन पर बाउंड्रीवाल करने पहुंची थी। टीम के काम शुरू करते ही लोगों का गुस्सा भड़क गया। जमीन पर मालिकाना हक की दावेदारी कर रहे लोगों ने नगर निगम की टीम के साथ अभद्रता कर काम रोक दिया। विरोध करने पर लोगों ने निगम कर्मचारियों के साथ धक्कामुक्की की। हंगामे की सूचना पर नगर निगम के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची। अपर नगर आयुक्त आरएन पांडेय और स्थानीय लोग थाने पहुंचे और एसएचओ जयकरण सिंह की मौजूदगी में वार्ता हुई। स्थानीय लोगों ने कुछ पुराने दस्तावेज निगम अधिकारियों को दिखाए, लेकिन वह अपना मालिकाना हक सिद्ध नहीं कर पाए। करीब तीन घंटे यह खींचतान चलती रही, लेकिन मामला हल नहीं हुआ। अपर नगरायुक्त का कहना है कि जमीन निगम की है और बृहस्पतिवार को उस पर बाउंड्रीवाल कराई जाएगी। राजस्व रिकार्ड में भी जमीन निगम के नाम दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed