फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   वाहन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत

वाहन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत

Tue, 09 Jan 2018 11:53 PM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
वाहन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत
वाहन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
धौलाना। खानाबदोश की जिंदगी जीने वाले अधेड़ व्यक्ति की मंगलवार को वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। दुर्घटना के दौरान साइकिल सवार की ओर से इसकी सूचना मिलने पर बासतपुर व डोमाढीकरी के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर वाहन को कब्जे में लेकर पुलिस को सूचना दी। वाहन चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया।

पिलखुवा थाना क्षेत्र के गांव मीरापुर गढी निवासी अविवाहित चंद्र पुत्र हरपाल खानाबदोश की तरह जीवन जी रहा था। कभी कहीं कभी कहीं मांग कर जिंदगी जीने वाला चन्द्र पिछले कुछ दिनों से गांव डोमाढीकरी के मंदिर में आकर सो जाया करता था। बासतपुर-नंदपुर, समाना के आसपास के गांवों में अपनी साइकिल पर जाकर भीख मांग कर गुजारा कर जिन्दगी जी रहा था। मंगलवार को वह जब साइकिल लेकर जा रहा था। इस दौरान सामने से आ रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने मृतक की पहचान की। डोमाढीकरी निवासी देवलाल पुत्र हरज्ञान ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी नरेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक चन्द्र का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों को भी सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed