फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   स्वीमिंग पूल में डूबकर 12 साल के मासूम की मौत

स्वीमिंग पूल में डूबकर 12 साल के मासूम की मौत

Sun, 07 Oct 2018 05:48 PM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 05:48 PM IST
विज्ञापन
स्वीमिंग पूल में डूबकर 12 साल के मासूम की मौत
स्वीमिंग पूल में डूबकर 12 साल के बच्चे की मौत
विज्ञापन

लोनी। अमन गार्डन फेज-2 में स्वीमिंग पूल में शनिवार दोपहर दोस्तों के साथ नहा रहे 12 वर्षीय बच्चे की डूबकर मौत हो गई। यह पूल अवैध रूप से चलाया जा रहा था। पुलिस स्वीमिंग पूल संचालक को तलाश रही है।

अनवर मुस्तफाबाद कालोनी में परिवार के साथ रहते हैं। वह एक कारखाने में सिलाई का काम करते हैं। परिवार में उनकी पत्नी, पांच बेटियां और इकलौता बेटा अरशद (12) था। अरशद मून स्टार पब्लिक स्कूल में कक्षा चार में पढ़ता था। वह शनिवार दोपहर स्कूल से आने के बाद घर में बैग रखकर दोस्तों के साथ खेलने चला गया। अरशद शाम करीब साढ़े चार बजे अमन गार्डन फेज-2 स्थित स्वीमिंग पूल में नहा रहा था। नहाते समय उसका पैर फिसल गया और वह डूब गया। कुछ देर तक जब वह नहीं दिखा तो दोस्तों ने शोर मचाया। पास में मौजूद लाइफ गार्ड ने बच्चे को स्वीमिंग पूल से निकाला। वे लोग बच्चे को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने अरशद को मृत घोषित कर दिया। अरशद को अस्पताल पर छोड़कर लाइफ गार्ड भाग गया। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने कोतवाली में स्वीमिंग पूल संचालक के खिलाफ शिकायत दी। एसएचओ उमेश कुमार पांडेय ने बताया कि पूल संचालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed