{"_id":"5b22cd904f1c1b254d8b6768","slug":"151529007504-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अधिवक्ता से की मारपीट, होमगार्ड गिरफ्तार-Ghaziabad city","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला अधिवक्ता से की मारपीट, होमगार्ड गिरफ्तार-Ghaziabad city
Updated Fri, 15 Jun 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला अधिवक्ता से की मारपीट, होमगार्ड गिरफ्तार
गाजियाबाद। महिला अधिवक्ता से मारपीट करना एक होमगार्ड को भारी पड़ गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने होमगार्ड को गिरफ्तार कर लिया है, मारपीट करने वाले उसके चार अन्य साथी फरार है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
अधिवक्ता पूजा तोमर संजय नगर स्थित के-ब्लाक में रहती हैं। उनका आरोप है कि 12 जून की शाम वह कार से काम से जा रही थी। पी-ब्लाक चौराहे के पास कार सवार कुछ युवकों ने उनसे मारपीट की। महिला का आरोप है कि इनमें एक मनीष नाम का युवक भी शामिल था और आरोपियों ने उनकी चेन लूट ली और फरार हो गए। महिला अधिवक्ता ने कविनगर थाने में मनीष निवासी लालकुआं को नामजद कर मारपीट व लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी मनीष को गिरफ्तार कर लिया है। एसएचओ प्रदीप कुमार त्रिपाठी का कहना है कि मनीष होमगार्ड है और फिलहाल नोएडा में तैनात है। उनका कहना है कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।