फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   बाबूगढ़ में दंपति और पिलखुवा में किराना व्यापारी के साथ हुई लूटपाट का खुलासा

बाबूगढ़ में दंपति और पिलखुवा में किराना व्यापारी के साथ हुई लूटपाट का खुलासा

Sat, 19 Aug 2017 11:48 PM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
बाबूगढ़ में दंपति और पिलखुवा में किराना व्यापारी के साथ हुई लूटपाट का खुलासा
पुलिस ने तीन लुटेरों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

बाबूगढ़ में दंपति और पिलखुवा में किराना व्यापारी के साथ हुई लूटपाट में था इनका हाथ
तमंचा, चाकू, 8050 रुपये की नकदी और चोरी की बाइक बरामद
शराब के कैश को लूटने के लिए रैकी करने के लिए आये थे
अमर उजाला ब्यूरो
पिलखुवा। कोतवाली पुलिस ने चेकिंग कर तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर पिलखुवा में दहपा कट पर किराना व्यापारी और थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में दंपति के साथ हुई लूटपाट का खुलासा किया है। पुलिस ने बदमाशों से लूटे हुए जेवर, तमंचा, दो चाकू और 8050 रुपये की नकदी बरामद कर ली है। बदमाश यहां शराब के कैश लूटने के लिए रेकी करने आये थे। गिरफ्तार बदमाशों में बुद्घू उर्फ विकास नई मंडी हापुड़, राजीव उर्फ राजू, लाला उर्फ चंद्रबोस निवासी मुकीमपुर की मढैया थाना भोजपुर शामिल हैं।
शुक्रवार शाम पिलखुवा पुलिस को सूचना मिली कि तीन बदमाश शराब के कैश लूटने के लिए रेकी कर रहे हैं। इस दौरान चेकिंग अभियान चलाते हुए पुलिस ने तीनों बदमाशों को दबोच लिया। पूछताछ में बदमाशों ने रक्षाबंधन के दिन थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में दंपति अरुण और पूजा के साथ गोली मारकर लूटपाट करने की घटना को कबूला। साथ ही डेढ़ माह पूर्व पिलखुवा में दहपा कट के पास किराना व्यापारी सर्वेश त्यागी के साथ 1 लाख 65 हजार रुपये की लूटपाट करने की घटना को भी स्वीकार किया। पुलिस ने बदमाशों की निशानदेही पर लूटे गये जेवर, लूटी गई रकम में से 8050 रुपये, दो चाकू, एक तमंचा और गाजीपुर दिल्ली से चोरी बाइक को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी डा. अजय कुमार और कोतवाल पंकज लवानिया ने बताया कि पकड़े गये तीनों लुटेरों में से एक बेहद शातिर है, जो थाना हापुड़ देहात से हिस्ट्रीशीटर है। बदमाशों में बुद्घू उर्फ विकास नई मंडी हापुड़, राजीव उर्फ राजू, लाला उर्फ चंद्रबोस निवासी मुकीमपुर की मढैया थाना भोजपुर शामिल हैं। इनमें बुद्घू पर सर्वाधिक 26, राजीव पर 4 और लाला पर 6 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------एक्सक्लूसिव
मेरी बात मान लेता तो बच जाता मुजफ्फरनगर मुठभेड़ में मारा गया नितिन
पिलखुवा में पकड़े गए तीन लुटेरों में से एक बुद्धू जो नितिन का साथी है ने बताई कहानी
मुठभेड़ से एक दिन पूर्व दिल्ली में मिले थे दोनों, बुद्घू ने नितिन को पुलिस के सामने सरेंडर करने की दी थी सलाह
पुलिस को सरेंडर करने की सलाह देते ही गुस्से में नितिन ने मोबाइल फेंक के मारा था दीवार में
खनक भारद्वाज
पिलखुवा। पिलखुवा में चेकिंग के दौरान पकड़े गये तीन शातिर लुटेरों में से बुद्घू उर्फ विकास मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में ढेर यूपी के मोस्ट वांटेड बदमाश नितिन का साथी है। बुद्घू और नितिन मुठभेड़ से एक दिन पूर्व दिल्ली में मिले थे जहां बुद्घू ने नितिन को सरेंडर करने की सलाह दी थी। उसने पुलिस को सरेंडर करने से मना कर दिया था। बुद्घू का कहना है कि अगर नितिन मेरी बात मानते हुए सरेंडर कर देता तो उसकी जान बच जाती।
16 अगस्त को मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ में मारे गये यूपी के मोस्ट वांटेड 50 हजार के ईनामी बदमाश नितिन गिरफ्तार शातिर लुटेरे बुद्घू का खासमखास था। दोनों जिला हापुड़ में भी कई लूटपाट, डकैती की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। नितिन और बुद्घू पर पचास से अधिक मामले जिले के थानों में दर्ज हैं। पुलिस पूछताछ में बुद्घू ने बताया कि मुठभेड़ में ढेर नितिन की संरक्षण में वह घटनाओं को अंजाम देता था। 15 अगस्त को बुद्घू की मुलाकात मुठभेड़ में ढेर नितिन से दिल्ली में हुई थी। जहां दोनों ने खाना खाने के बाद बुद्घू ने नितिन को पुलिस के समक्ष सरेंडर करने की सलाह दी थी। नितिन ने पुलिस से नहीं डरने की बात कहते हुए सरेंडर करने से मना कर दिया था।

पुलिस क्षेत्राधिकारी डा. अजय कुमार ने बताया कि मुजफ्फरनगर मुठभेड़ में ढेर पचास हजार रुपये का ईनामी बदमाश नितिन बुद्घू का साथी था। नितिन के साथ बुद्घू कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। अब तक की जांच पड़ताल में बुद्घू पर 26 मुकदमे प्रकाश में आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed