फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   आबकारी विभाग ने 404 पेटी शराब बरामद की-Ghaziabad city

आबकारी विभाग ने 404 पेटी शराब बरामद की

Thu, 08 Jun 2017 04:15 PM IST
Updated Thu, 08 Jun 2017 04:15 PM IST
विज्ञापन
आबकारी विभाग ने 404 पेटी शराब बरामद की-Ghaziabad city

विज्ञापन
आबकारी विभाग ने की कार्रवाई, 20 लाख की शराब जब्त
आबकारी विभाग ने रविवार को बड़ी कार्रवाई कर हरियाणा से तस्करी कर लायी गई 404 पेटी शराब बरामद की है। गुलधर-सिकरोड में छापामारी कर शराब के साथ-साथ आबकारी विभाग ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। मौके से एक कार और बाइक भी बरामद की गई है।

निकाय चुनाव के मद्देनजर शराब को यहां स्टोर किया जा रहा था। जिला आबकारी अधिकारी करुणेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना पर सिकरोड में वरदान अस्पताल के पास एक गोदाम में छापामारी की गई। इस दौरान 404 पेटी हरियाणा मार्का बरामद की गई।
विज्ञापन


मौके से एक लग्जरी कार और एक बाइक बरामद की गई। उन्होंने बताया कि शराब तस्करी के मामले में जलालपुर मुरादनगर निवासी प्रवेश तेवतिया को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बरामद शराब की कीमत करीब 20 लाख रुपये है। बताया जा रहा है कि आगामी निकाय चुनाव के मद्देनजर हरियाणा से शराब लाकर गाजियाबाद में स्टोर की जा रही थी। नगर निगम और नगर पालिका चुनाव के दौरान यह गाजियाबाद और आसपास के क्षेत्र में खपाई जानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed