फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   पुलिस की कस्टडी में चौकी पर खड़ी कार से डैक, बैट्री और स्टपनी गायब हुई

पुलिस की कस्टडी में चौकी पर खड़ी कार से डैक, बैट्री और स्टपनी गायब हुई

Wed, 07 Jun 2017 12:38 AM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की कस्टडी में चौकी पर खड़ी कार से डैक, बैट्री और स्टपनी गायब हुई
चौकी पर खड़ी कार से डैक, बैट्री और स्टेपनी गायब
विज्ञापन

वकीलों ने पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। पुलिस की कस्टडी में ब्रजघाट चौकी पर खड़ी एक वकील की कार से डैक, बैट्री और स्टेपनी गायब हो गई। इससे वकीलों में रोष है। वकीलों ने अमानत में खयानत करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
कानपुर निवासी रैकिन सिंह ने करीब तीन माह पहले स्विफ्ट डिजायर कार खरीदी थी। दस दिन पहले नेशनल हाईवे पर हादसा होने के बाद ब्रजघाट पुलिस ने कार अपनी कस्टडी में लेकर चौकी पर खड़ी करा लिया था। सोमवार को अदालत से रिलीज ऑर्डर लेने के बाद मालिक कार लेने पहुंचा तो उसके डैक, स्टेपनी और बैट्री गायब देख उसके होश उड़ गए। उसने इस संबंध में शिकायत की तो कोई संतोष जनक जवाब देने की बजाए पुलिसिया अंदाज में उसे चौकी से बाहर कर दिया गया। इसके बाद उसने अपने वकीलों को इस घपलेबाजी की जानकारी दी। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बलराज त्यागी का कहना है कि चौकी पर खड़ी कार से सामान गायब होना बेहद गंभीर मामला है। इसलिए संबंधित पुलिस वालों के खिलाफ अमानत में खयानत का केस दर्ज कर कार्रवाई की जाए। अन्यथा इसके विरोध में वकील हड़ताल कर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

ब्रजघाट चौकी इंचार्ज सतेंद्र कुमार का कहना है कि चौकी पर पुलिस कस्टडी में खड़ी कार से सामान चोरी होने का आरोप पूरी तरह निराधार है। क्योंकि इस बाबत कार मालिक ने भी कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed