फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   टीवी एक्टर ने पुलिस कस्टडी में थर्ड डिग्री देने का लगाया आरोप

टीवी एक्टर ने पुलिस कस्टडी में थर्ड डिग्री देने का लगाया आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 05:23 PM IST
विज्ञापन
टीवी एक्टर ने पुलिस कस्टडी में थर्ड डिग्री देने का लगाया आरोप
पुलिस ने टीवी एक्टर को दी थर्ड डिग्री, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

साहिबाबाद। वैशाली सेक्टर एक निवासी टीवी एक्टर अंश अरोड़ा ने इंदिरापुरम पुलिस पर कस्टडी के दौरान मारपीट और थर्ड डिग्री देने का आरोप लगाया। टीवी एक्टर वैशाली स्थित निजी अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने पुलिस की शिकायत मानवाधिकार आयोग, पीएम, सीएम समेत डीजीपी से की है। 12 मई को वैशाली सेक्टर चार स्थित एक स्टोर पर तोड़फोड़ के आरोप में पुलिस ने उन्हें उठाया था।
वैशाली सेक्टर एक स्थित सार्थक एंक्लेव में अंश अरोड़ा परिवार के साथ रहते हैं। वह तीन साल से मुंबई के लोखंडवाला में रहकर टीवी सीरियल में काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह 28 अप्रैल को छुट्टियों में घर आए थे। वह 11 मई को वैशाली सेक्टर 4 स्थित शॉप्रिक्स मॉल में एक स्टोर से देर रात करीब डेढ़ बजे सामान खरीदने गए थे। उन्होंने हॉटडॉग आर्डर किया। इस पर स्टोर स्टाफ ने आधे घंटे इंतजार करने को कहा। तब अंश ने आर्डर कैंसल करने को कहा तो उनका विवाद हो गया। उन्होंने गुस्से में वहां तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद वहां से भाई के साथ चले गए। अंश ने बताया कि अगले दिन 12 मई की रात करीब एक बजे वह फिर से स्टोर पर माफी मांगने पहुंचे तो पीछे से आई पुलिस ने उन्हें उठा लिया। पुलिस थाने ले आई। उनका आरोप है कि पुलिस ने कस्टडी में चमड़े के पट्टे से पिटाई की और उन्हें थर्ड डिग्री दी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। अब वह जमानत पर बाहर आए और वैशाली स्थित मैक्स अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। उन्होंने मानवाधिकार आयोग, पीएम, सीएम और यूपी के डीजीपी व एसएसपी गाजियाबाद से शिकायत की है।
विज्ञापन

कोट
पुलिस ने शांतिभंग की धारा में चालान किया था। स्टोर में तोड़फोड़ का सीसीटीवी सामने आया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जो मारपीट और थर्ड डिग्री के आरोप लगाए हैं, उनकी जांच कराई जाएगी। - उपेंद्र कुमार अग्रवाल, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed