{"_id":"5c1beb99bdec2256d9676de9","slug":"141545333657-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायुसेना अधिकारी की कार का शीशा तोड़कर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वायुसेना अधिकारी की कार का शीशा तोड़कर चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वायुसेना अधिकारियों की कार का शीशा तोड़कर चोरी
साहिबाबाद। इंदिरापुरम स्थित हैबिटेट सेंटर के पास वायुसेना के दो अधिकारियों की कार का शीशा तोड़कर बुधवार शाम चोर वर्दी, वायुसेना के महत्वपूर्ण कागजात, मोबाइल, लैपटॉप, पांच हजार रुपये व अन्य सामान ले गए। दोनों अधिकारियों ने इंदिरापुरम थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बरेली स्थित वायुसेना स्टेशन पर स्क्वाड्रन लीडर अनुज वर्मा और फ्लाइट लेफ्टिनेंट सौरभ साहू कार्यरत हैं। गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरबेस में ऑफिस के काम से दोनों अधिकारी आए थे। हैबिटेट सेंटर के पास शाम करीब साढ़े चार बजे दोनों अधिकारियों ने कार पार्क कर खरीदारी करने चले गए। लौटने पर उन्हें कार का शीशा टूटा मिला। कार से दोनों के दो बैग चोरी हो चुके थे। बैग में वायुसेना का मोबाइल, पैनड्राइव, वायु सेना की जहाज से जुड़े महत्वपूर्ण कागजात, लैपटॉप, पांच हजार रुपये, सेना की वर्दी व अन्य सामान था। दोनों ने इंदिरापुरम थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंदिरापुरम एसएचओ ने बताया कि नजीर अली ने बताया कि घटनास्थल पर सीसीटीवी नहीं लगा है। आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है।