फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   मैंने गनर छोड़े, अब एसएसपी बताए कब होगी कार्रवाई-Ghaziabad city

मैंने गनर छोड़े, अब एसएसपी बताए कब होगी कार्रवाई-Ghaziabad city

Mon, 21 May 2018 05:36 PM IST
Updated Mon, 21 May 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
मैंने गनर छोड़े, अब एसएसपी बताए कब होगी कार्रवाई-Ghaziabad city
मैंने गनर छोड़े, अब एसएसपी बताए कब होगी कार्रवाई
विज्ञापन


गाजियाबाद। अपनी ही सरकार में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने अपने तीनों गनर हटा दिए हैं। विधायक ने गनर हटाते ही सवाल खड़ा किया है कि उन्होंने गनर छोड़े, अब एसएसपी बताएं कि उगाही करने वाले लोनी क्षेत्र के पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई कब होगी। उन्होंने आरोप लगाया है कि उगाही से जुड़े ऑडियो और तमाम साक्ष्य सामने होने के बाद भी एसएसपी द्वारा कार्रवाई न कराना दर्शाता है कि वह भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। उधर, एसएसपी वैभव कृष्ण ने कहा कि शिकायत मुझे नहीं दी गई, फिर भी मामले की विस्तृत जांच कराई जा रही है, जो भी दोषी होगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिख कर आरोप लगाया था कि उनके विधानसभा क्षेत्र में लोगों को जेल भेजने का डर दिखाकर उगाही की जा रही है। बंथला चौकी इंचार्ज ने एक ट्रैक्टर चालक शौकीन पुत्र महमूद अली को दूसरी गाड़ी में साइड लगने पर बैठा लिया गया। बाद में 13 हजार रुपये लेकर छोड़ा गया, जबकि दोनों पक्ष कार्रवाई नहीं चाहते थे। विधायक के पत्र पर एसएसपी ने कहा था कि विधायक ने तीन अलग-अलग थानों से तीन गनर ले रखे हैं। नियमों के मुताबिक एक ही गनर मिलना चाहिए। उनसे दो गनर वापस करने के लिए कहा गया था। शायद यह उसी की प्रतिक्रिया हो सकती है। एसएसपी की प्रक्रिया के बाद लोनी विधायक ने गनर वापस करते हुए कार्रवाई की मांग रख दी है। लोनी विधायक का कहना है कि लोनी की जनता मेरी सुरक्षा कर लेगी लेकिन अब एसएसपी को बताना है कि भ्रष्ट पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई कब होगी।
विज्ञापन


‘भ्रष्टाचार को उजागर करके ही खत्म किया जा सकता है’
भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर के भ्रष्टाचार के मुद्दे को उठाकर अपनी ही सरकार के अधिकारियों पर निशाना साधकर चर्चाओं को जन्म दे दिया। वहीं प्रदेश के खाद्य एवं रसद मंत्री व गाजियाबाद विधायक ने भी उनके सुर में सुर मिलाए। उन्होंने कहा कि हमने यह दावा नहीं किया है कि भ्रष्टाचार बिल्कुल खत्म हो गया है, लेकिन भ्रष्टाचार को उजागर करके ही खत्म किया जा सकता है। लोनी विधायक ने भी यही किया है। एसएसपी पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के आरोप पर उन्होंने कहा कि लोनी विधायक ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है, वहीं तय करेंगे कि क्या निर्णय लेना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed