फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   दो कांस्टेबलों की पिटाई की, वर्दी फाड़ी-Ghaziabad city

दो कांस्टेबलों की पिटाई की, वर्दी फाड़ी-Ghaziabad city

Wed, 11 Apr 2018 12:12 AM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
दो कांस्टेबलों की पिटाई की, वर्दी फाड़ी-Ghaziabad city
दो कांस्टेबलों की पिटाई की, वर्दी फाड़ी
विज्ञापन

मसूरी। ढबारसी गांव में नाहल चौकी पर तैनात सिपाही सुंदर सिंह मीणा और मनीष की गांव के लोगों ने पिटाई कर दी। आरोप है कि पिटाई करने वाले लोगों ने सुंदर सिंह की वर्दी भी फाड़ दी। किसी तरह वहां से भागकर उन्होंने जान बचाई। पीड़ित सिपाही ने आठ लोगों को नामजद कर 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मसूरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सुंदर सिंह मीणा के मुताबिक मंगलवार को 2:30 ढबारसी गांव में जा रहे थे। रास्ते में कुछ युवक झगड़ा करते दिखाई दिए। इस पर उन्होंने मारपीट कर रहे लोगों को समझाकर विवाद को खत्म कराने का प्रयास किया। आरोप है कि इस पर झगड़ा कर रहे एक पक्ष के लोगों ने उन पर हमला कर दिया। लोगों ने सिपाही सुंदर सिंह और मनीष की जमकर पिटाई की और सुंदर की वर्दी फाड़ दी। सिपाही ने हसीन, इकराम व उसका भाई नूर हसन, तालिब, आसिफ, मुकम्मिल, अतहर और मोहम्मद पुत्र रियास को नामजद कर 20 अज्ञात लोगों पर मारपीट, गाली गलौज, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने समेत विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मुकम्मिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed