{"_id":"5aa192664f1c1bae758b465e","slug":"141520538214-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइल्ड लाइन कोआर्डिनेटर से पुलिस ने की अभद्रता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाइल्ड लाइन कोआर्डिनेटर से पुलिस ने की अभद्रता
Updated Fri, 09 Mar 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाइल्ड लाइन कोआर्डिनेटर से पुलिस ने की अभद्रता
गाजियाबाद। इंदिरापुरम निवासी एक किशोरी के लापता होने के मामले में परिजनों के साथ थाने पहुंचे चाइल्ड लाइन कोआर्डिनेटर से अभद्रता का मामला सामने आया है। शिकायत देकर कोआर्डिनेटर ने जल्द कार्रवाई की अपील की तो थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनसे अभद्रता की। उन्होंने मामले की जानकारी सीओ और बाल कल्याण समिति की सदस्य को दी। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने किशोरी के लापता होने के रिपोर्ट दर्ज कर ली।
चाइल्ड लाइन के कोआर्डिनेटर आरिफ ने बताया कि 28 फरवरी को एक 14 वर्षीय लड़की संदिग्ध हालात में घर से लापता हो गई थी। परिवार में सिर्फ मां और भाई ही हैं। उन्होंने 1098 पर कॉल कर चाइल्ड लाइन को सूचना दी, जिसके बाद बुधवार को वह इंदिरापुरम थाने में पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह मामला चाइल्ड लाइन के पास भी दर्ज है। परिजनों की परेशानी का हवाला देकर जल्द कार्रवाई को कहा। इस पर पुलिसकर्मी ने झल्लाते हुए कहा कि तुम लोग बीच में क्यों आते हो। सीडब्ल्यूसी मेंबर शालिनी सिंह ने कहा कि चाइल्ड लाइन के लोगों से थानों में अभद्रता के ऐसे कई मामले सामने आते हैं इस संबंध में वह इस संबंध में एसएसपी से शिकायत करेंगी। एसएचओ इंदिरापुरम का कहना है कि यदि पुलिस वालों ने चाइल्ड लाइन के कोआर्डिनेटर से अभद्रता की है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।