फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   कपड़ा कारोबारी से लूट करने वाला एक आरोपी गिरफ्तारी

कपड़ा कारोबारी से लूट करने वाला एक आरोपी गिरफ्तारी

Sun, 07 Jan 2018 05:09 PM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 05:09 PM IST
विज्ञापन
कपड़ा कारोबारी से लूट करने वाला एक आरोपी गिरफ्तारी
कारोबारी को लूटने वाला बदमाश दबोचा, साथी भागा
विज्ञापन

साहिबाबाद। कपड़ा कारोबारी से लूट करने वाले एक बदमाश को शुक्रवार रात पुलिस ने वैशाली सेक्टर-6 की पुलिया से गिरफ्तार किया है। जबकि उसका एक साथ्री भाग गया। पुलिस ने आरोपी के पास से कारोबारी से लूट के 82 हजार रुपये, बाइक और एक तमंचा बरामद किया है। वहीं, इस गैंग ने दिल्ली पुलिस के सिपाही से भी मोबाइल लूटा था। सिपाही ने इंदिरापुरम पुलिस को लुटेरों की बाइक का नंबर दिया था। पुलिस इसी नंबर की मदद से बदमाश को पकड़ पाई।
एसपी सिटी आकाश तोमर ने बताया कि दिल्ली पुलिस में सिपाही अतुल शर्मा से 19 नवंबर को वैशाली सेक्टर-3 में बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया था। अतुल ने लुटेरों की बाइक का नंबर पुलिस को दिया था। शुक्रवार रात वैशाली सेक्टर-6 की पुलिया पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी इंदिरापुरम की ओर से इसी नंबर की बाइक पर सवार दो युवक आते दिखे। पुलिस को देखकर वह बाइक मोड़कर भागने लगे। पुलिस ने पीछाकर एक बदमाश को धर दबोचा, जबकि उसका साथी भाग गया। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा और 82 हजार रुपये मिले। पकड़ा गया आरोपी दिल्ली के गाजीपुर निवासी मोहम्मद रियाज है। उसने बताया कि मंगलवार रात इंदिरापुरम में मंगल चौक के पास कपड़ा कारोबारी एवं आरएसएस के पदाधिकारी रोहित भारद्वाज से 2.5 लाख रुपयों से भरा बैग लूटा था। एसपी सिटी ने बताया कि दूसरा आरोपी भी दिल्ली के गाजीपुर का है।
विज्ञापन


पीछे से टक्कर मारकर वाहनों में करते हैं वारदात
आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बाइक से लोगों के वाहनों में पीछे से टक्कर मारते थे। इस पर लोग अपने वाहन रोक देते थे। फिर वह हथियार के बल पर वारदात कर भाग जाते थे। मंगलवार रात भी रोहित भारद्वाजको धक्का देकर गिराने के बाद वारदात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed