फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   डेरा सच्चा सौदा: आज बंद रहेंगे शहर के स्कूल-कालेज-Cordination

डेरा सच्चा सौदा: आज बंद रहेंगे शहर के स्कूल-कालेज-Cordination

Sat, 26 Aug 2017 01:27 AM IST
Updated Sat, 26 Aug 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
डेरा सच्चा सौदा: आज बंद रहेंगे शहर के स्कूल-कालेज-Cordination
जिले में धारा 144 लागू, हाई अलर्ट
विज्ञापन

लोनी में बाबा राम रहीम के समर्थकों द्वारा बस में आग लगाने की घटना के बाद शुक्रवार को पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया। डीएम के आदेश पर लोनी के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स व प्रशासनिक अधिकारियों की टीम रवाना की गई। साथ ही जिले में धारा-144 लागू कर करने के साथ शनिवार को जिले के सभी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का आदेश भी दे दिया गया।
बाबा राम रहीम को रेप के मामले में दोषी ठहराए जाने पर गाजियाबाद में शांति भंग होने की आशंका को देखते हुए डीएम मिनिस्ती एस. ने जिले में धारा-144 लगा दी है। साथ ही उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की है। उधर, धारा 144 लागू होते ही पुलिस व प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया है। डीएम व एसएसपी स्वयं पुलिस फोर्स के साथ राजनगर स्थित डेरा सच्चा सौदा के आश्रम पर पहुंचे। जहां भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई। शहर के बाकी हिस्सों में भी पुलिस फोर्स तैनात करने के साथ ही पैदल मार्च निकाला गया। उधर, हालातों को देखते हुए मंडलायुक्त डा. प्रभात कुमार ने शनिवार को गाजियाबाद आने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया। उन्हें अटौर नगला में पौधरोपण कर जीडीए अधिकारियों के साथ बैठक करनी थी।
विज्ञापन


शहर को आठ जोन में बांटा गया, राम रहीम से संबंधित सामग्री वायरल न करने की अपील
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एडीएम सिटी ने शहरी क्षेत्र को आठ जोन में बांट दिया है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाई गई है, जो 24 घंटे ड्यूटी पर रहेंगे। नगर क्षेत्र में एडीएम सिटी और देहात क्षेत्र पर एडीएम प्रशासन को शांति व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एडीएम वित्त एवं राजस्व के साथ एडीएम भू-अर्जन को आवश्यक कार्य के लिए अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया। एसएसपी एचएन सिंह ने अपील की कि सोशल मीडिया पर विडियो या संदेश के साथ ही एसएमएस के जरिए राम रहीम से संबंधित सामग्री वायरल नहीं करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेल्पलाइन नंबर जारी
एसएसपी और एसपी सिटी ने शुक्रवार को लोगों से अफवाह नहीं फैलाने की अपील की। सोशल मीडिया पर उन्होंने लोगों से शांति व्यवस्था में साथ देने की अपील करने के साथ ही कोई भी सूचना देने के लिए अपने नंबर हेल्पलाइन नंबर के रूप में जारी किए। एसएसपी एचएन सिंह ने बताया कि लोग 9643322900 और 9643322901 पर सूचना दे सकते हैं।

कालेजों में प्रवेश प्रक्रिया पर पड़ सकता है असर
शनिवार की घोषित छुट्टी का असर सीसीएसयू की प्रवेश प्रक्रिया पर भी पड़ सकता है। विवि में ट्रेडिशनल व प्रोफेशनल की ओपन मेरिट की आखिरी तारीख होने से कालेजों के साथ विद्यार्थी भी असमंजस में है।
---
10 ट्रेनें रद्द, रेलवे स्टेशन पर भी हाई अलर्ट
गाजियाबाद। यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर भी अलर्ट रहा। पंजाब की ओर जाने वाली करीब 10 ट्रेनें रद्द रहीं। इसके चलते यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। स्टेशन पर जीआरपी के साथ आरपीएफ मुस्तैद रही। स्टेशन मास्टर शैलेंद्र यादव ने बताया कि महानंदा सिक्किम, शालीमार एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस, ऊंचाहार एक्सप्रेस, कामाख्या एक्सप्रेस, अवध आसाम, आनंद विहार वैष्णो देवी एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल सहित कई ट्रेनें रद्द होने के साथ तमाम छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें लेट हैं। इसके साथ लाउड स्पीकर के जरिए यात्रियों को सतर्क किया गया और रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाए जाने पर सूचना देने की अपील की गई।
------
सिखैड़ा रोड स्थित डेरे पर पुलिस तैनात
मोदीनगर। सिखैड़ा रोड स्थित बाबा राम रहीम के डेरे पर पुलिस तैनात कर दिया गया। राम रहीम के सैकड़ों समर्थक और अनुयायी मोदीनगर व आस पास के गांवों में रहते हैं। सीओ राजकुमार सिंह ने बताया कि डेरे पर पुलिस तैनात करने के साथ ही गांवों और कालोनियों में गश्त कराई जा रही है। नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम और सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने हाईवे पर फ्लैग मार्च निकाला।
------------------------------------
मेट्रो स्टेशन और बॉर्डर पर चलाया चेकिंग अभियान
साहिबाबाद। शांति भंग होने की संभावना को देखते हुए टीएचए में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई। सभी बॉर्डरों पर बैरिकेडिंग कर सघन जांच शुरू कर दी गई। इसके साथ ही कौशांबी और वैशाली मेट्रो स्टेशन पर भी सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। सीओ आरके मिश्र ने बताया कि अलर्ट के तहत ज्ञानी बॉर्डर, महाराजपुर बॉर्डर, यूपी गेट, वजीराबाद बॉर्डर पर पुलिस बल तैनात किया गया है। मेट्रो स्टेशन पर संदिग्धों को रोककर पूछताछ की गई। सामानों की जांच की हुई।

-----------------------
गाजियाबाद के करीब 20 से 25 हजार अनुयायी पंचकुला में मौजूद
बाबा राम रहीम के जनपद में करीब 20-25 हजार अनुयायी हैं। जो बृहस्पतिवार को ही पंचकुला रवाना हो गए थे। गाजियाबाद से पांच बसें और निजी वाहनों से सभी पंचकुला पहुंचे हैं। गाजियाबाद के जिम्मेदार अनुयायी जितेंद्र कसाना का कहना है कि जिले में शांति व्यवस्था बनी है, लोनी की घटना भी किसी अराजक तत्व ने की है, उसमें अनुयायियों का कोई संबंध नहीं है। उधर, गाजियाबाद से 30 किलोमीटर दूर हापुड़ में बाबा के 35 हजार अनुयायी हैं। अनुयायी ब्लाक भंगीदास सुरेश ने कहा कि कोर्ट के फैसले से अनुयायी आहत हैं। सुप्रीम कोर्ट जाएंगे और बाबा को न्याय दिलाकर रहेंगे। बाबा की सेवाओं को जारी रखकर लोगों को जोड़ने का काम जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed