फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सरेशाम रिटायर्ड इंस्पेक्टर के घर लाखों की चोरी

सरेशाम रिटायर्ड इंस्पेक्टर के घर लाखों की चोरी

Sat, 29 Jul 2017 01:23 AM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
सरेशाम रिटायर्ड इंस्पेक्टर के घर लाखों की चोरी
सरेशाम रिटायर्ड इंस्पेक्टर के घर लाखों की चोरी
विज्ञापन

शालीमार गार्डन स्थित बी ब्लॉक में शुक्रवार शाम को चोरों ने बीएसएफ के रिटायर्ड इंस्पेक्टर के घर से लाखों का माल पार कर दिया। पीड़ित ने थाना साहिबाबाद में शिकायत दी है। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।

शालीमार गार्डन के बी ब्लॉक में प्लाट संख्या 231 के फ्लैट संख्या एस-3 में मदनलाल निश्चल परिवार के साथ रहते हैं। वह बीएसएफ से इंस्पेक्टर पद से रिटायर्ड हुए हैं। वह शुक्रवार शाम को मार्केट में किसी काम से गए थे। घर पर उनकी पत्नी और बहू थीं।
विज्ञापन


दोनों अलग-अलग कमरे में सो रही थीं। इसी बीच चोरों ने मेन गेट की जाली में छेद करके अंदर से कुंडी को खोल लिया। इसके बाद जिन कमरों में उनकी पत्नी और बहू सो रही थीं उसे बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद चोरों ने अलमारियों को खोलकर सोने की दो चेन, एक मंगलसूत्र, दो अंगूठी, एक जोड़े कानों के टॉप्स चोरी कर लिए। चोर घर से करीब दस हजार रुपये की नकदी भी ले गए गए हैं। जब मदन लाल निश्चल बाजार से घर लौटे तो उन्हें वारदात का पता चला। उन्होंने तुरंत घटना की शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed