{"_id":"5954e1ce4f1c1b2e278b4c56","slug":"141498735054-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांस्टेबल सस्पेंड-Cordination","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांस्टेबल सस्पेंड-Cordination
Updated Thu, 29 Jun 2017 04:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार चालक से मारपीट, कांस्टेबल सस्पेंड
खोड़ा में पीआरवी पर तैनात एक कांस्टेबल सोमवार रात कार चालक से भिड़ गया। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। कार चालक ने पीआरवी के शीशे फोड़ दिए। सूचना पर पुलिस पहुंची को दोनों शराब के नशे में धुत मिले।
कार चालक मौके से फरार हो गया। बुधवार को एसएसपी ने कांस्टेबल को सस्पेंड कर उसके खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी। वहीं, आरोपी कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी भी तलाश की जा रही है।
एसएचओ खोड़ा जेपी चौबे ने बताया कि सोमवार रात पीआरवी संख्या 1005 पर तैनात सिपाही विनोद कुमार गश्त कर रहा था। इस दौरान उसने सामने से तेज आवाज में म्यूजिक बजाती आ रही कार को रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन
चालक ने पीआरवी के सामने कार खड़ी कर दी। आरोप है कि कांस्टेबल ने जब उससे म्यूजिक की आवाज कम करने को कहा तो चालक कांस्टेबल से भिड़ गया। दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई और कार चालक ने पीआरवी का शीशा तोड़ दिया।
हाथापाई में कांस्टेबल विनोद की वर्दी भी फट गई। एसआई प्रेम सिंह मौके पर पहुंचे और दोनों को अलग किया। इस दौरान कार चालक गौरव भाटी वहां से फरार हो गया।
विनोद कुमार की शिकायत पर गौरव भाटी निवासी प्रशांत गार्डन के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
उधर, एसपी ट्रैफिक श्याम नारायण सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि कांस्टेबल विनोद भी इस दौरान शराब के नशे में था और उसने भी कार चालक से अभद्रता की। इसके बाद कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है और उसके खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी गई है।
सूत्रों की मानें तो आरोपी कार चालक इलाके में काफी रसूखदार है और किसी बड़े नेता से जुड़ा बताया जा रहा है। इसके बाद ही कांस्टेबल पर कार्रवाई की गई है। सूत्रों के अनुसार जल्द ही कार चालक पर दर्ज किया गया मुकदमा भी खारिज किया जा सकता है।