{"_id":"5cdc73f2bdec2207476e28df","slug":"131557951474-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट का आदेश, 5 लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज
गाजियाबाद। विजय नगर थानाक्षेत्र के सिद्धार्थ विहार में 12 फरवरी को संदिग्ध हालात में वेटर जितेंद्र सिंह की हुई मौत के मामले में कोर्ट ने पुलिस को हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिद्धार्थ विहार निवासी जितेंद्र सिंह (34) होटलों में वेटर का काम करता था। घर में उसकी पत्नी प्रीति व तीन बच्चे हैं। जितेंद्र के घर के पास ही उसके ताऊ के बेटे राजवीर सिंह का भी घर है। राजवीर ने बताया कि जितेंद्र की पत्नी बच्चों के साथ मायके गई हुई थी। 11 फरवरी की शाम घर के पास रहने वाले लोगों से जितेंद्र का विवाद हो गया था। आरोपी जितेंद्र के घर पहुंचे और उसे जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद आरोपी घर चले गए। राजवीर ने बताया कि 12 फरवरी की सुबह जब वे जितेंद्र के घर पर बात करने के लिए गए तो देखा कि उसका शव कुंडे से लटका हुआ था। जितेंद्र का मुंह झुलसा हुआ था। पैरों में चोट के निशान थे। आरोप है कि जितेंद्र के मुंह पर तेजाब डाला गया था और आरोपियों ने हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया होगा। जिससे वह आत्महत्या लगे। पुलिस ने भी आत्महत्या मानकर जांच व कार्रवाई बंद कर दी। राजवीर ने जितेंद्र के बड़े भाई धीरज के साथ मिलकर थाने में आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहा, लेकिन पुलिस ने इंकार कर दिया। मजबूर होकर उन्हें कोर्ट का सहारा लेना पड़ा। कोर्ट ने विजयनगर थाना पुलिस को हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर सुभाष, रानी, राजीव, सुशील और विजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मरने का कारण हैंगिंग आया था। चूहा या अन्य जानवर द्वारा पैरों को कुतरने की बात कही गई थी।