फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   एजीएम के घर लाखों की चोरी-Cordination

एजीएम के घर लाखों की चोरी-Cordination

Fri, 25 Aug 2017 05:47 PM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 05:47 PM IST
विज्ञापन
एजीएम के घर लाखों की चोरी-Cordination
एजीएम के घर से छह लाख की चोरी
विज्ञापन

विजय नगर क्षेत्र के प्रताप विहार में चोरों ने बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े एजीएम के फ्लैट की कुंडी काटकर छह लाख रुपये का माल चोरी कर लिया। पुलिस जांच में सोसायटी के गेट पर लगे सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध दिखाई दिए हैं। फुटेज लेकर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।
नोएडा की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी में असिस्टेंट जनरल मैनेजर वैभव गुप्ता प्रताप विहार सिंगल स्टोरी के जी-150 में पत्नी संध्या और दो बच्चों के साथ रहते हैं। वह बृहस्पतिवार सुबह ऑफिस और बच्चे स्कूल चले गए थे। सुबह करीब साढ़े दस बजे संध्या किसी काम से बाहर गई थीं। दोपहर करीब दो बजे वह लौटीं तो मेन गेट की कुंडी कटी थी। अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने अलमारी की सेफ का ताला तोड़कर पांच लाख की ज्वेलरी, एक लाख कैश, लैपटॉप, चार घड़ियां, दो मोबाइल और अन्य सामान उड़ा लिया था। उन्होंने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी। विजय नगर एसएचओ नरेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है। सोसायटी गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस ने खंगाली है। पुलिस के अनुसार गेट पर लगे कैमरे में दो संदिग्ध तो दिखाई दिए हैं। हालांकि जांच की जा रही है कि चोरी उन्होंने ही की है या नहीं। दोनों की शक्ल पूरी तरह साफ नहीं है।
विज्ञापन


पड़ोस में काम कर रहे थे मजदूर, पुलिस कर रही पूछताछ
वैभव ने बताया कि जिस समय चोरी हुई उनके पड़ोस वाले घर के बाहर तीन-चार मजदूर सबमर्सिबल लगाने का काम कर रहे थे। चोरों ने मेन गेट की कुंडी काटी और उन्हें पता तक नहीं चला। एसएचओ ने बताया कि मजदूरों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed