फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   चिकित्सकों को बेखौफ बदमाशों ने गनप्वाइंट पर लेकर लूटा

चिकित्सकों को बेखौफ बदमाशों ने गनप्वाइंट पर लेकर लूटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
चिकित्सकों को बेखौफ बदमाशों ने गनप्वाइंट पर लेकर लूटा
गनप्वाइंट पर डॉक्टर को लूटा
विज्ञापन

गाजियाबाद। बेखौफ बदमाश लगातार लूट की वारदातें कर रहे हैं। पिछले तीन दिन में गनप्वाइंट पर लेकर लूटने की तीन वारदातें हो चुकी हैं। मंगलवार रात क्लीनिक बंद करके घर लौट रहे डॉक्टर से गढ़ी रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लेकर सोने की चेन और अंगूठी लूट ली। आरोपी हत्या की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जिले में लूट की बढ़ती वारदातों से आम आदमी से लेकर व्यापारी तक डरा हुआ है। अधिकारी पुलिस न होने की दुहाई देकर पल्ला झाड़ रहे हैं। लगातार लूट पर लूट हो रही हैं। सबसे ज्यादा डरा हुआ व्यापारी वर्ग है। सिहनीगेट थाना क्षेत्र के नूर शांति नगर निवासी डा. धनंजय कुमार का गढ़ी रोड पर क्लीनिक है। वह मंगलवार रात करीब 10 बजे क्लीनिक बंद करके बाइक से घर लौट रहे थे। गढ़ी रोड पर ही बाइक सवार दो बदमाश आए और बाइक रोकने का इशारा किया। डॉक्टर ने जैसे ही बाइक रोकी तो एक बदमाश ने उनकी कनपटी पर तमंचा सटा दिया। सोने की चेन और अंगूठी लूटकर भाग गए। बदमाश भागते हुए धमकी दी कि कहीं मामले की शिकायत की तो हत्या कर दी जाएगी। पीड़ित ने सिहानीगेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाई जा रही है, जिससे बदमाशों की पहचान करने में आसानी हो सके। बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


शहर में सुरक्षित नहीं कोई भी
सुरक्षा की दृष्टि से शहर के हालात बद से बदतर हो गए हैं। कोई भी व्यक्ति घर से बाहर निकलने के बाद अपने को सुरक्षित नहीं समझ रहा है। कुछ लोगों ने बदमाशों की डर के कारण चेन और अंगूठी पहनना ही बंद कर दिया है। महिलाएं भी कम ज्वेलरी पहनकर निकल रही हैं। उन्हें डर है की रोज हो रही लूट की घटनाओं में इस बार उनका नंबर न हो। यही हालात रहे तो रात के समय महिलाएं तो घर से निकलना ही बंद कर देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन में गनप्वाइंट पर तीन लूटें
पिछले तीन दिन में बदमाशों ने तीन लोगों को गन प्वाइंट पर लेकर लूटा है। सोमवार रात हार्डवेयर कारोबारी को दो गोली मारकर दो लाख रुपये का कैश लूटा था। बदमाश खुलेआम हथियार लहराते हुए भाग गए। सोमवार रात चिपियाना निवासी ज्वेलर्स को गन प्वाइंट पर लेकर सोनू की चेन, अंगूठी कड़ा और 50 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर मारपीट की। लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग गए। गढ़ी रोड पर चिकित्सक को भी लूट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed