{"_id":"5c72e8aabdec2208b0010934","slug":"121551034538-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गनप्वाइंट पर कारोबारी से बाइक लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गनप्वाइंट पर कारोबारी से बाइक लूटी
विज्ञापन
गन प्वाइंट पर कारोबारी से बाइक लूटी
गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र में क्रासिंग्स रिपब्लिक सिटी के पास रविवार को बाइक सवार बदमाशों ने गन प्वाइंट पर एक कारोबारी से बाइक लूट ली। वारदात के बाद बदमाश धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित ने डायल-100 पर सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। एसएचओ विजयनगर के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। देर शाम तक कारोबारी की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी।
इंदिरापुरम के रहने वाले रईस खान फूड वैन का कारोबार करते हैं। रविवार को वह किसी काम से मेरठ गए और शाम को वापस लौट रहे थे। लौटते वक्त वह दोस्त के घर जाने के लिए एनएच-9 से क्रासिंग्स रिपब्लिक सिटी की ओर मुड़े। एबीईएस कट से शाहबेरी रोड पर ट्रैफिक हैवी होने के कारण वह धीरे-धीरे चल रहे थे। इसी दौरान बाइक पर दो युवकों ने रास्ता पूछने के बहाने उन्हें रोक लिया। वह रास्ता बता पाते इससे पहले ही एक बदमाश उतरा और रईस को गन प्वाइंट पर ले लिया। बदमाशों ने उनसे उनकी बाइक लूट ली। एसएचओ विजयनगर श्यामवीर सिंह का कहना है कि अभी इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। चौकी इंचार्ज को जांच करने के आदेश दिए हैं। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।