{"_id":"5c0ad2bfbdec2241a111bf35","slug":"121544213183-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रासिंग्स सिटी में मिला प्रॉपर्टी डीलर का गोली लगा शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्रासिंग्स सिटी में मिला प्रॉपर्टी डीलर का गोली लगा शव
Updated Sat, 08 Dec 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रॉसिंग्स सिटी में मिला प्रॉपर्टी डीलर का गोली लगा शव
गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र की क्रासिंग्स सिटी में पुलिस चौकी से महज 100 मीटर दूरी पर एक प्रॉपर्टी डीलर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। प्रॉपर्टी डीलर के माथे पर गोली लगी हुई थी। शव के पास ही तमंचा, एक खोखा, प्रॉपर्टी डीलर की कार और मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है, जबकि परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक प्रॉपर्टी डीलर ने मौत से पहले अपने एक दोस्त को फोन कर आत्महत्या करने की बात कही थी।
गौतमबुद्धनगर के चिपियाना बुजुर्ग के रहने वाले अश्वनी शर्मा (28) प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। गांव में ही उनका श्री बालाजी प्रॉपर्टीज के नाम से ऑफिस है। अश्वनी का छोटा भाई मोहित भी उनके साथ प्रॉपर्टी डीलिंग करता है। उनके पिता बालकिशन की 17 साल पूर्व सड़क हादसे में मौत हो गई थी। परिजनों के मुताबिक अश्वनी पर ही परिवार की जिम्मेदारी थी। अश्वनी के भाई मोहित ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम वह ऑफिस बंद कर घर चला गया। अश्वनी ने थोड़ी देर में घर आने की बात कही और कार लेकर चले गए। करीब साढ़े छह बजे अश्वनी की अपनी भाभी और चाचा की नातिन से फोन पर बात हुई। परिजन देर रात तक अश्वनी के लौटने का इंतजार करते रहे। देर रात उसके घर न लौटने पर उन्होंने कॉल की, लेकिन कॉल नहीं लगी। सुबह करीब छह बजे परिजनों ने फिर फोन किया, तो पुलिस ने रिसीव किया और अश्वनी की मौत की खबर दी। परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे। परिजनों के मुताबिक अश्वनी का शव क्रासिंग्स सिटी पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर मिला। उसकी कार थोड़ी दूरी पर खड़ी थी।
आत्महत्या-हत्या के बीच उलझी मौत की गुत्थी
पुलिस के मुताबिक अश्वनी के शव के पास एक तमंचा और उसमें फंसा खोखा बरामद हुआ। अश्वनी ने बृहस्पतिवार रात पास की एक दुकान से पनीर टिक्का खरीदा था। अश्वनी दुकान पर अकेला ही गया था। उसकी कार से शराब की आधी भरी हुई 500 एमएल की बोतल मिली और उसमें एक ही गिलास मिला। जबकि अश्वनी के चाचा रमेश शर्मा का कहना है कि कार में तीन गिलास मिले हैं। पुलिस जानबूझकर इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश कर रही है। परिजनों के मुताबिक बाहर एक खोखा पड़ा हुआ था, जबकि एक कारतूस तमंचे के अंदर मिला। अगर अश्वनी ने खुद गोली मारी है तो दूसरा कारतूस वह तमंचे में कैसे भर सकता है। पुलिस के मुताबिक अश्वनी ने अपने एक दोस्त किशन को फोन करके कहा था कि वह सुसाइड करने जा रहा है। किशन ने दिल्ली पुलिस में तैनात अश्वनी के फूफा को फोन कर इसके बारे में जानकारी दी थी। परिजनों की मानें तो अश्वनी का दो माह पूर्व गांव के कुछ युवकों से झगड़ा हुआ था। बाद में समझौता हो गया था। शुक्रवार देर शाम अश्वनी के परिजन एसपी सिटी से मिलने भी पहुंचे थे।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी पुलिस
क्रासिंग्स सिटी की कई सोसायटियों में सीसीटीवी भी लगे हैं। ऐसे में हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी गुत्थी को सुलझाने में पुलिस इन सीसीटीवी की फुटेज भी खंगालेगी। फुटेज से पुलिस को कुछ सुराग मिल सकते हैं।
कोट
परिस्थिति और मौका मुआयना के मुताबिक मामला सुसाइड का लग रहा है। अश्वनी ने अपने दोस्त को फोन करके सुसाइड की बात कही थी। शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। परिजनों की ओर से जो तहरीर दी जाएगी, उसके आधार पर केस दर्ज कर जांच की जाएगी। - श्लोक कुमार, एसपी सिटी