{"_id":"5bec8716bdec2269af649dca","slug":"121542227734-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहिबाबाद थाने के पास हुई डकैती की गूंज लखनऊ तक पहुंची","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साहिबाबाद थाने के पास हुई डकैती की गूंज लखनऊ तक पहुंची
Updated Thu, 15 Nov 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों के डराने के लिए की फायरिंग, मिस हुई
साहिबाबाद वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश साहिबाबाद रेलवे स्टेशन की ओर भाग गए। भागते समय बदमाशों ने लोगों को डराने के लिए एक राउंड फायरिंग भी की, लेकिन वह मिस हो गई। बदमाशों के जाने के बाद लोगों ने 100 नंबर पर सूचना दी। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घटना के बाद से व्यापारियों में गुस्सा है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की आठ टीमें लगाई गई हैं। जिस दुकान में लूट हुई वह बंटी उर्फ मनीष और राहुल की है। बंटी राहुल के जीजा हैं। वारदात के वक्त मनीष गाजियाबाद गया हुआ था।
आठ दिन में दो बड़ी वारदातें, पुलिस के लिए चुनौती
गाजियाबाद/साहिबाबाद। थाने के पास ज्वेलरी शोरूम में डकैती की गूंज लखनऊ तक पहुंच गई है। आठ दिन में सराफा कारोबारी के साथ यह दूसरी वारदात हुई है। दिवाली से एक दिन पूर्व छह नवंबर को गोविंदपुरम में सराफ से बदमाशों ने 35 लाख की लूट की थी। यह वारदात पुलिस अभी तक नहीं खोल पाई है। उधर, शॉप में डकैती के मामले में डीजीपी ने आला अफसरों से वारदात का ब्यौरा लेकर जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं। घटनास्थल पर आईजी मेरठ जोन रामकुमार भी पहुंचे थे। दोनों ही मामलों में सीसीटीवी फुटेज थी, लेकिन पुलिस बदमाशों तक नहीं पहुंच पाई। माना जा रहा है कि दोनों वारदातों में एक ही गैंग का हाथ हो सकता है।
हाल ही में हुई लूट की वारदातें
06 नवंबर 2018 : गोविंदपुरम में ज्वेलरी शॉप से आधा किलो सोना, 30 किलो चांदी और चार लाख कैश लूटा।
20 अक्तूबर 2018 : टीला मोड़ क्षेत्र में निजी कंपनी के डिलीवरी ब्वाय से बाइकर्स ने 43 हजार रुपये लूटे।
12 अक्तूबर 2018 : डाबर तिराहे पर नोएडा के व्यापारी को बंधक बनाकर उनकी लग्जरी कार और लैपटॉप लूटा।
04 अक्तूूबर 2018 : यूपी गेट के फ्लाईओवर पर नोएडा की निजी कंपनी के कर्मचारियों से चार लाख की लूट।
16 सितंबर 2018 : नवीन पार्क स्थित डिपार्टमेंटल स्टोर में चार बदमाशों ने डेढ़ लाख कैश लूटा।
04 सितंबर 2018 : शालीमार गार्डन में दो बदमाशों ने एयरटेल के कलेक्शन एजेंट को गनप्वाइंट पर लूटा।
04 सितंबर 2018 : तीन बदमाशों ने पाइप मार्केट में सेनेट्री की दुकान में बैठे तीन कारोबारियों से डेढ़ लाख लूटे।