फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   अवैध संबंध छिपाने को किराएदार बना कातिल, गिरफ्तार-Ghaziabad city

अवैध संबंध छिपाने को किराएदार बना कातिल, गिरफ्तार-Ghaziabad city

Fri, 06 Jul 2018 01:00 AM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
अवैध संबंध छिपाने को किराएदार बना कातिल, गिरफ्तार-Ghaziabad city
अवैध संबंध छिपाने को किराएदार बना कातिल, गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। मकान मालिक की पत्नी से हुए अवैध संबंधों को छिपाने के लिए किराएदार ने 13 साल के बच्चे का कत्ल कर दिया। किराएदार ने ही मोदीनगर निवासी 13 साल के बच्चे की चाकू से गोदकर हत्या की थी और शव मुरादनगर थाना क्षेत्र के खेत में फेंक दिया था। हत्या का इल्जाम एक नौ साल के बच्चे और उसके साथियों पर लगा था, लेकिन मोदीनगर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से मिले अहम सुराग के जरिए हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया। पुलिस ने मृतक बच्चे की मां के प्रेमी हत्यारोपी को गिरफ्तार कर चाकू भी बरामद कर लिया।
एसएसपी वैभव कृष्ण ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि मोदीनगर की एक कॉलोनी के रहने वाले 13 वर्षीय बच्चे के मकान में ही गाजियाबाद के नेहरू नगर स्थित गैस एजेंसी पर काम करने वाला सुभाष परिवार समेत करीब नौ माह से किराए पर रहता था। उसके दो बच्चे हैं। छोटा बच्चा दो माह का है। उसने मृतक बच्चे के पिता से 10 हजार और उसके भाई की पत्नी से 15 हजार रुपये ब्याज पर उधार लिए हुए हैं। करीब तीन माह पूर्व सुभाष के मकान मालिक की पत्नी से अवैध संबंध बन गए। एसएसपी ने बताया कि बीते 26 जून को गैस एजेंसी कर्मचारी सुभाष और अपनी मां को 13 वर्षीय बच्चे ने आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया था। इस पर सुभाष को लगा कि बच्चा अब भेद खोल देगा और उसकी व मकान मालकिन की बदनामी होगी। इसके बाद उसने चश्मदीद बच्चे की हत्या की योजना बनाई और 28 जून को उसे पतंग दिलाने के बहाने स्कूटी पर साथ ले गया और मुरादनगर क्षेत्र के खेत में ले जाकर चाकू से उसकी हत्या कर दी। एसएसपी ने बताया कि सुभाष अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर कहीं बाहर भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पाप धोने को गंगनहर में लगाई थी डुबकी
एसपी ग्रामीण अरविंद कुमार मौर्य ने बताया कि हत्यारोपी सुभाष ने बच्चे की हत्या के बाद कपड़े बदले और गंगनहर में नहाया भी था। करीब एक घंटा यहां बिताकर वह घर गया। उसे अहसास था कि उसने गलत किया है, बावजूद इसके परिजनों को इसकी भनक तक न लगने दी। खून से सने कपड़े भी खेत में ही छिपा दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



बच्चों को फंसाकर खुद बचने की स्क्रिप्ट लिखी थी हत्यारोपी ने
गाजियाबाद। 13 साल के बच्चे की हत्या के बाद आरोपी सुभाष ने मोहल्ले के ही कुछ बच्चों को हत्या के आरोप में फंसाकर खुद बचने की स्क्रिप्ट लिखी थी। हत्या की वारदात के दिन मृतक बच्चे का झगड़ा मोहल्ले के कुछ बच्चों से क्रिकेट खेलने को लेकर हो गया था। इसके बाद अचानक लापता हुए बच्चे के परिजनों को सुभाष ने ही बताया था कि साथी बच्चों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दें। उन्होंने महज नौ साल के एक बच्चे को नामजद कर उसके पांच-छह अन्य साथियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।

हत्यारोपी सुभाष ने बचने के लिए मृतक के परिवार वालों और पुलिस को गुमराह किया। हत्या के अगले दिन शव बरामद होने पर उसने परिजनों और पड़ोस की महिला को पुलिस के खिलाफ उकसाकर सड़क जाम करा दी। वह बच्चे की मौत के मातम में भी शामिल हुआ। पुलिस के मुताबिक सुभाष की प्लानिंग थी कि हत्या का इल्जाम क्रिकेट के झगड़े के कारण बच्चों के सिर पर आएगा और पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं करेगी। काफी हद तक वह इसमें सफल भी हो रहा था। शुरूआत में पुलिस ने नामजद बच्चे से पूछताछ की और सुभाष पर उसका शक नहीं गया, लेकिन पुलिस को जांच में मिले एक सीसीटीवी फुटेज ने उसके इरादे पर पानी फेर दिया। मुरादनगर गंगनहर के पास लगे सीसीटीवी की फुटेज में सुभाष मृतक बच्चे को स्कूटी पर बैठाकर ले जाते हुए दिखाई दे रहा था। यह स्कूटी वह गाजियाबाद में रहने वाले अपने भाई दीपक की मांगकर लाया था। दीपक गाजियाबाद में एक साड़ी शोरूम में काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed