{"_id":"5a44dc9c4f1c1b502b8b70cf","slug":"121514462364-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो छात्रों में विवाद, चार राउंड फायरिंग-Cordination","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो छात्रों में विवाद, चार राउंड फायरिंग-Cordination
Updated Thu, 28 Dec 2017 05:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता के बेटे ने सीनियर छात्र को रिवाल्वर लेकर दौड़ाया
साहिबाबाद (गाजियाबाद)। वसुंधरा सेक्टर चार स्थित मेवाड़ कालेज के सामने बुधवार दोपहर साथी छात्रा को हाय बोलने पर बीए एलएलबी प्रथम वर्ष के छात्र ने फाइनल ईयर के छात्र को रिवाल्वर लेकर दौड़ा लिया। उस पर एक के बाद एक कई राउंड फायर किए। सीनियर छात्र ने एक दुकान में घुसकर जान बचाई। आरोपी छात्र के पिता भाजपा के मंडल अध्यक्ष हैं। पीड़ित ने इंदिरापुरम थाने में हत्या की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मामले में कालेज प्रबंधन ने दो छात्रों और एक छात्रा को सस्पेंड कर दिया है।
पुलिस के अनुसार, गौतमबुद्ध नगर के बिसरख निवासी अभिषेक मेवाड़ कॉलेज से बीए एलएलबी फाइनल ईयर का छात्र है। बुधवार को उसका बीए एलएलबी प्रथम वर्ष के छात्र गौरव पुत्र सुदेश कश्यप निवासी राजनगर, सेक्टर छह से विवाद हो गया। अभिषेक ने गौरव की सहपाठी छात्रा से हाय बोल दिया। इस बात पर गौरव ने रिवाल्वर लेकर अभिषेक को दौड़ा लिया और चार राउंड फायरिंग की। अभिषेक पहले कुछ लड़कियों के पीछे भागकर छिपा। फिर उसने एक पिज्जा की दुकान में घुसकर जान बचाई। गौरव भी हाथ में पिस्टल लिए मुंह पर रुमाल बांधकर दुकान में घुस गया। गोलियों की आवाज सुनकर वहां भगदड़ मच गई। इसी दौरान दो लड़कियां वहां पहुंचीं, जिनकी स्कूटी पर बैठकर गौरव भाग गया। स्कूटी से भागने का दृृश्य सीसीटीवी में कैद हो गया। सीओ इंदिरापुरम राकेश मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गौरव फरार है।