फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   एमबीबीएस में एडमिशन दिलवाने के नाम पर ठगे 15 लाख

एमबीबीएस में एडमिशन दिलवाने के नाम पर ठगे 15 लाख

Thu, 14 Dec 2017 05:05 PM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 05:05 PM IST
विज्ञापन
एमबीबीएस में एडमिशन दिलवाने के नाम पर ठगे 15 लाख
एमबीबीएस में प्रवेश दिलाने के नाम पर ठगे 15 लाख
विज्ञापन

साहिबाबाद। एमबीबीएस में प्रवेश दिलाने के नाम पर एक युवती से 15 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। रुपये वापस मांगने पर युवती को जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता के भाई की शिकायत पर पुलिस इंदिरापुरम निवासी कोचिंग संचालक के खिलाफ जांच कर रही है।

दिल्ली के सावित्री नगर निवासी वसीम अकरम दांतों के डाक्टर हैं। वसीम ने बताया कि उन्होंने इंटरनेट पर मेडिकल कॉलेज में एडमिशन संबंधी विज्ञापन के जरिये मोबाइल नंबर लेकर इंदिरापुरम स्थित एक कोचिंग संचालक से संपर्क किया। कोचिंग संचालक ने बताया कि उनकी देश के कई मेडिकल कॉलेजों में उसकी जान पहचान है। वह सस्ते में मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के लिए एडमिशन दिलाता है। कोचिंग संचालक ने 20 लाख रुपये में उनकी 12वीं पास बहन जेनिफा यासमिन को मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिलाने का भरोसा दिया। पिछली फरवरी और मार्च में कोचिंग संचालक को 10 लाख रुपये और पांच लाख का चेक दिया। वसीम का आरोप है कि कोचिंग संचालक प्रवेश नहीं दिला पाया। कोचिंग संचालक ने रुपये भी वापस नहीं किए। रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। बुधवार को वसीम ने इंदिरापुरम थाने में तहरीर दी है। इंदिरापुरम एसएचओ सुशील दुबे के अनुसार, कोचिंग संचालक का कहना है कि छात्रा के प्रवेश परीक्षा में कम अंक आए थे, इससे दाखिला नहीं मिला। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।े
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed