{"_id":"5c0c2601bdec2241946b4a25","slug":"11544300033-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूरी गंगहनहर में मिला महिला का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मसूरी गंगहनहर में मिला महिला का शव
Updated Sun, 09 Dec 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगनहर में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका
मसूरी। गंगनहर में शनिवार को करीब 35 वर्षीय महिला का अर्धनग्न शव बरामद हुआ। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर शव को गंगनहर में फेेंका गया है। पुलिस जांच में जुटी है।
शनिवार सुबह करीब 9 बजे मसूरी पुलिस को सूचना मिली कि नाहल झाल के पास गंगनहर में किसी महिला का शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। मृतका के शरीर के निचले हिस्से पर कपड़े नहीं मिले हैं। उसके बाल भी काटे गए थे। आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया गया है। हालांकि पुलिस शव पर कोई निशान मिलने की बात से इंकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि शव करीब 8 से 10 दिन पुराना लग रहा है। सड़ी-गली हालत में मिले शव को नहर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह का पता चल पाएगा। शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।