{"_id":"5a9ef5b24f1c1b4d588bbd31","slug":"111520367026-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की जेसीबी से बने ठेकेदार, छह गिरफ्तार-Ghaziabad city","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की जेसीबी से बने ठेकेदार, छह गिरफ्तार-Ghaziabad city
Updated Wed, 07 Mar 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
चोरी की जेसीबी से बने ठेकेदार, छह गिरफ्तार
गाजियाबाद। मशीन ऑपरेटर से ठेकेदार बने युवकों को जेसीबी की जरूरत पड़ी तो वह चोरी करने लगे। मध्य प्रदेश के सिहोर में ठेकेदारी करने वाले दो युवकों ने अपने चार अन्य साथियों के साथ लोनी के ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र से जेसीबी चुराई। चोरी की गई जेसीबी को आठ लाख रुपये में बेचा जाना था। पुलिस ने जेसीबी खरीदने वाले ठेकेदार समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से जेसीबी, 2.20 लाख की नकदी और दो कार बरामद की हैं।
एसपी देहात अरविंद कुमार मौर्य ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि जेसीबी चुराने वाले युवक अशोक कुमार निवासी गोंडा, अरविंद निवासी मोहद्दीनपुर, हरदोई, बलराम निवासी आवागढ़ फिरोजाबाद, कुलदीप शर्मा निवासी कोरही मध्यप्रदेश, जगन्नाथ निवासी विजयीपूर्वा मरचोर गोंडा और विनोद निवासी गंडेवा, उन्नाव हैं। कुलदीप के अलावा अन्य सभी फिलहाल दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों में रहते हैं। उन्होंने बताया कि कुलदीप और अशोक पहले साथ में एक ठेकेदार के यहां नौकरी करते थे और मशीनों को ऑपरेट करते थे। इसके बाद उन्होंने खुद ठेकेदारी शुरू कर दी और मध्य प्रदेश के सिहोर के नसरुल्लागंज में रेत निकालकर एक जमीन पर भराव का ठेका ले लिया। इसके लिए उन्हें जेसीबी की जरूरत थी, लेकिन नई जेसीबी करीब 25 से 30 लाख में मिलती। ऐसे में उन्होंने चोरी की जेसीबी लेने की योजना बनाई। कुलदीप ने अशोक से बात की तो उसने लोनी क्षेत्र से जेसीबी चुराकर महज आठ लाख रुपये में देने का सौदा तय कर लिया। अशोक ने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर नौ फरवरी को लोनी पुस्ता मार्ग से जेसीबी चुरा ली। ट्रॉनिका सिटी थाने में इसकी चोरी की रिपोर्ट दर्ज है।
2.20 लाख दिए थे एडवांस
पुलिस के मुताबिक चोरी की जेसीबी को कुलदीप 8 लाख रुपये में खरीदने वाला था। इसके लिए 2.20 लाख रुपये एडवांस दे दिए गए थे। बाकी की रकम जल्द चुकानी थी। पुलिस के मुताबिक यह गैंग पहले भी एक जेसीबी चुराकर तीन लाख रुपये में बेच चुका है। अब पुलिस उसकी भी खोजबीन कर बरामदगी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
ऐसे हुई गिरफ्तारी
एसपी देहात ने बताया कि पिछले सोमवार की शाम सूचना मिली थी कि ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के मोहल्ला इनाम विहार के खाली प्लॉट में कुछ लोग जेसीबी लेकर पहुंचे और बाहर के लोगों से इसका सौदा किया जा रहा है। इस पर पुलिस ने दबिश दी और छह लोगों को दबोच कर उनके कब्जे से जेसीबी, नकदी, दो कार और तीन तमंचे बरामद किए हैं। एसपी का कहना है कि बरामद कारों की जांच कराई जा रही है कि वह चोरी की हैं या नहीं। उन्होंने बताया कि चोरी की वारदात में इन कारों का इस्तेमाल किया गया था।
अगली बार रोड रोलर भी चुराना था
पुलिस के मुताबिक गैंग के निशाने पर सड़क निर्माण में काम आने वाली मशीनें होती थीं। जेसीबी के बाद गैंग का अगला निशाना रोड रोलर पर था। वह अगली बार रोड रोलर चुराते। वह इस बात को लेकर आश्वस्त थे कि एक बार चोरी की मशीनें मध्य प्रदेश में पहुंच गई तो उन्हें ट्रेस कर पाना पुलिस के लिए मुश्किल होगा। वहां उन्हें कोई पहचान भी नहीं पाता। इसके चलते उन्होंने चोरी की मशीनों से ठेकेदारी करने की योजना बनाई थी।