फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ट्यूशन से बच्चे को लेकर लौट रही महिला से चेन लूटी-Ghaziabad city

ट्यूशन से बच्चे को लेकर लौट रही महिला से चेन लूटी, आरोपी फरार

Fri, 31 Aug 2018 09:37 PM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 09:37 PM IST
विज्ञापन
ट्यूशन से बच्चे को लेकर लौट रही महिला से चेन लूटी-Ghaziabad city
घंटाघर कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात ट्यूशन से बच्चे को लेकर घर लौट रही महिला से बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूट ली। छीना-झपटी में चेन में डला लॉकेट नीचे गिर गया और बदमाश चेन लेकर फरार हो गए। लूट की वारदात पास में ही लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन


हालांकि महिला ने तहरीर नहीं दी। रेलवे रोड की रहने वाली महिला आरएस गार्डन न्यू पंचवटी से बच्चे को लेकर घर लौट रही थी। जब वह रेलवे रोड पर पहुंची तो बाइक पर आए दो बदमाशों ने उसकी चेन लूट ली। महिला ने विरोध किया और शोर मचाया। इस दौरान चेन में डला लॉकेट नीचे गिर गया और चेन लेकर बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के मुताबिक परिवार के डर के चलते तहरीर नहीं दी है। वहीं एसएचओ कोतवाली का कहना है कि किसी की ओर से शिकायत नहीं की गई है, लेकिन अगर घटना हुई है तो सीसीटीवी फुटेज के जरिए बदमाशों की पहचान का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed