फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   एसपी के सामने फूट-फूटकर रोयी महिला अधिवक्ता-Ghaziabad city

एसपी के सामने फूट-फूटकर रोयी महिला अधिवक्ता-Ghaziabad city

Mon, 21 May 2018 05:36 PM IST
Updated Mon, 21 May 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
एसपी के सामने फूट-फूटकर रोयी महिला अधिवक्ता-Ghaziabad city
एसपी के सामने फूट-फूटकर रोयी महिला वकील
विज्ञापन


गाजियाबाद। सिहानी गेट थाने में महिला अधिवक्ता से अभद्रता का मामला तूल पकड़ने लगा है। महिला अधिवक्ता सिहानी गेट पुलिस की शिकायत एसएसपी से करने पहुंचीं। एसएसपी न मिले तो उन्होंने एसपी ट्रैफिक को अपनी पीड़ा और पुलिस की बदमिजाजी की कहानी बताई। पुलिस के उत्पीड़न से महिला अधिवक्ता इतनी परेशान थी कि शिकायत करते-करते एसपी ट्रैफिक के सामने रो पड़ीं। उन्होंने एसओ सिहानी गेट पर कार्रवाई की मांग की है।

महिला अधिवक्ता संगीता शर्मा का आरोप है कि उनके एक क्लाइंट का गाड़ियों का अधिकृत स्टाप यार्ड हैं। वह बैंक फाइनेंस की गाड़ियों को न्यायालय द्वारा अनुमति लेकर उठाकर लाते हैं। आरोप है कि सिहानी गेट पुलिस के कुछ पुलिसकर्मी उनके क्लाइंट को थाने ले आए थे। वह साथी अधिवक्ता के साथ पैरवी करने पहुंची थीं, यहां थाना प्रभारी और दो अन्य दरोगा ने उनसे बदसलूकी की, गालियां दंी और अवैध हिरासत में रखा। उनके फोन भी छीन लिए और घर पर फोन भी नहीं करने दिया। रात 11 बजे उन्हें छोड़ा गया। उन्होंने एसएसपी, मुख्यमंत्री और डीजीपी से भी मामले की शिकायत की है। महिला अधिवक्ता का रोते हुए एसपी ट्रैफिक एसएन सिंह से शिकायत करने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला लखनऊ तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed