{"_id":"57f7ed364f1c1b526a26f9e6","slug":"1-25-lakh-by-thugs-woman-cheated-by-auto-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ठग ने आटो चालक से ठगे 1.25 लाख ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ठग ने आटो चालक से ठगे 1.25 लाख
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sat, 08 Oct 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
money
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपयों के बदले डॉलर देने के नाम पर एक महिला ठग ने आटो चालक को सवा लाख रुपये की चपत लगा दी। खुद को एनआरआई की मेड बताने वाली महिला के खिलाफ आटो चालक ने थाना साहिबाबाद में तहरीर दी है। पुलिस मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाकर महिला की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
बृज विहार निवासी ओम कुमार तीन माह पहले तक कुवैत में टैक्सी चलाते थे। ओम ने बताया कि कुवैत से लौटकर उन्होंने अपना आटो खरीदा। करीब 10 दिन पहले दिल्ली के सरिता विहार से एक महिला उनके आटो में सवार हुई और खुद को एनआरआई की मेड बताया।
विज्ञापन
महिला आराधना तिराहे के पास आटो से उतरी। महिला ने उसका मोबाइल नंबर लिया और रोज उसे लेने और छोड़ने को कहा। तीन दिन पूर्व महिला ने उसे ऑटो का किराया नहीं दिया। महिला ने चलते आटो में उससे कहा कि उसके बेटे की तबीयत खराब है। उसके मालिक ने उसे 100 डालर नोटों की तीन गड्डियां दी हैं।
विज्ञापन
गड्डियों की कीमत करीब नौ लाख रुपये है। उसने चालक से कहा कि किसी से दो लाख रुपये दिलवा दो। वह उसके बदले तीनों गड्डियां दे देगी। चालक ने दोस्तों की मदद से सवा लाख रुपये महिला को दिए और डॉलर की गड्डियां उससे ले लीं। घर जाकर डॉलर देखे तो गड्डियों में ऊपर दोनों ओर असली नोट थे जबकि अंदर नकली डॉलर थे।
चालक ने महिला को काफी तलाशने के बाद शुक्रवार को थाना साहिबाबाद में मामले की शिकायत दी। एसओ सुरेंद्र यादव ने बताया कि ठग महिला की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
- फोन पर बात करते हुए दिया झांसा
चालक के अनुसार महिला फोन पर बात करते हुए कह रही थी कि वह रुपये बदले दोगुनी कीमत के डॉलर दिलवा देगी। उसे लगा कि महिला का मालिक उसे डॉलर में रकम देता होगा। इसके चलते उसे उसकी बातों पर विश्वास हो गया।