फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   crime stories of ghaziabad

गाजियाबाद क्राइम रिपोर्ट: सड़क हादसे में स्कूटी सवार की मौत, शराबियों ने दुकानदार को पीटा

Thu, 21 Sep 2023 05:20 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: श्याम जी. Updated Thu, 21 Sep 2023 05:20 PM IST
सार

गाजियाबाद में पुलिस की मुस्तैदी के बावजूद अपराध का ग्राफ नीचे नहीं आ रहा है। आइए नजर डालते हैं पिछले 24 घंटों की कुछ बड़ी वारदातों पर।

विज्ञापन
crime stories of ghaziabad
गाजियाबाद में क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली से सटे इलाकों में अपराध बढ़ते ही जा रहे हैं। गाजियाबाद में बुधवार को अपराध की कई वारदातें हुईं। सड़क हादसा, जमीन दिलाने के नाम पर ठगी, और मारपीट जैसे कई मामले सामने आए।  पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


साहिबाबाद जीटी रोड पर हिंडन पुलिस चौकी के सामने बुधवार सुबह तेज रफ्तार जेसीबी चालक ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। हादसे में 67 साल के जयप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पुलिस और राहगीरों ने नेहरू नगर के सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज  के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। साहिबाबाद के जय भारत एंक्लेव में रहने वाले जयप्रकाश नए बस अड्डे की तरफ जा रहे थे। 
विज्ञापन


जमीन दिलाने के नाम पर तीन लाख हड़पे
मसूरी थाना क्षेत्र के गांव निगरावटी में खेती की जमीन दिलाने के नाम पर मेरठ के महराजूद्दीन से तीन लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। मामले में उन्होंने कदीर, आसिफ, वसीम, अलीजान और गुलजार के खिलाफ मसूरी थाने में केस दर्ज कराया है। मेरठ के गांव डाहर निवासी महराजुद्दीन का कहना है कि गांव निगरावटी निवासी कदीर से गाजियाबाद में जमीन लेने का सौदा हुआ था। इसके लिए उन्होंने कदीर, आसिफ, वसीम, अलीजान, गुलजार सभी ने मिलकर उनसे छह लाख रुपये लिए। लेकिन अभी तक न जमीन नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराबियों ने दुकानदार को पीटा
मधुवन वापूधाम थाना क्षेत्र के दुहाई में रास्ते में खड़े होकर शराब पी रहे युवकों से बाइक हटाने के लिए कहा तो उन्होंने एक दुकानदार पर हमला कर दिया। पीड़ित की पत्नी मंजू ने केस दर्ज कराया है। मंजू का कहना है कि 12 सितंबर को उनके पति रात करीब साढ़े 12 बजे अपनी दुकान से घर पर जनरेटर ला रहे थे। घर के पास रास्ते में बाइक खड़ी करके पांच-छह युवक शराब पी रहे थे। पति ने उन्हें बाइक हटाने के लिए कहा, ताकि जनरेटर घर के अंदर ले जा सके। इसी बात पर युवक उन्हें पीटने लगे। 


सैलून संचालक के 40 हजार लेकर भागा
मोदीनगर थाना क्षेत्र शातिर ने सस्ते दामों पर सरिया दिलाने का झांसा देकर सैलून संचालक से 40 हजार रुपये ठग लिए। कृष्णापुरी कॉलोनी निवासी आलम का हापुड़ मार्ग पर हेयर सैलून है। आलम ने बताया कि उन्हें निर्माण कार्य के लिए सरिया की आवश्यकता थी। एक व्यक्ति उनके पास आया और परिचय निकालकर बातें करने लगा। विश्वास में लेने के बाद उसने सस्ते दामों पर सरिया दिलाने का झांसा दिया और 40 हजार रुपये ले लिए। रकम लेने के बाद वह बहाना बनाकर सैलून से भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed