{"_id":"61db3184c148d962d74e2f08","slug":"crime-sahibabad-news-ghaziabad-shahibabad-news-gbd2324350189","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिचार्ज के पैसे वापस देने के बहाने गार्ड से ठगे 84 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिचार्ज के पैसे वापस देने के बहाने गार्ड से ठगे 84 हजार
विज्ञापन

कौशांबी। भोवापुर में एक सिक्योरिटी गार्ड को रिचार्ज के पैसे वापस दिलाने के बहाने 84 हजार रुपए की ठगी हुई है। शातिर ने निजी मोबाइल कंपनी के ग्राहक सेवा केंद्र का अधिकारी बताकर झांसे में लिया। गार्ड ने कौशांबी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। साइबर सेल मामले की जांच में जुटी है।
भोवापुर में रहने वाले वेद सिंह कौशांबी के एंजल मेगा मॉल में सिक्योरिटी गार्ड हैं। 3 जनवरी को दो मोबाइल के रिचार्ज किए थे। बैलेंस कटने के बावजूद रिचार्ज नहीं हुआ। उन्होंने कंपनी के ग्राहक सेवा केंद्र पर फोन कर पैसे कटने की शिकायत दी। आरोप है 5 जनवरी को एक शातिर ने फोन पर ग्राहक सेवा केंद्र का अधिकारी बताकर पैसे वापस देने का झांसा दिया। इस बीच शातिर ने खाते की पूरी जानकारी लेकर एक लिंक भेजकर उस पर क्लिक कराया। जिसके बाद ठग ने उनका फोन हैक कर खाते से दो बार में 84 हजार रुपये निकाल लिए। खाते से पैसे कटने के बाद पीड़ित ने तुरंत बैंक में संपर्क कर खाता बंद करा दिया।
आनलाइन किया था रिचार्ज
वेद का कहना है कि 20 दिसंबर को ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर उनका एक्सीडेंट हो गया था। जिसके बाद डॉक्टर ने पैर में प्लास्टर बांधकर आराम करने की सलाह दी है। घर से बाहर ना निकलने पर ही उन्होंने ऑनलाइन रिचार्ज किया था। उन्होंने मामले की शिकायत कौशांबी थाने में पुलिस को दर्ज कराई है। कौशांबी थाना प्रभारी सचिन मलिक का कहना है कि सुरक्षा गार्ड की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साइबर सेल टीम मामले की जांच में जुटी है।