फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Crime news, contractor fainted after giving information about loot of 70 lakhs

गाजियाबाद: 70 लाख की लूट की खबर देकर बेहोश हुआ ठेकेदार, मुंह से निकल रहा था झाग, हाथ की नस कटी मिली

Fri, 13 May 2022 11:13 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 13 May 2022 11:13 PM IST
सार

अजय के भाई नवीन ने बताया कि वह रेलवे की ठेकेदारी का काम करता हैं। वह गुरुग्राम से कुछ नकदी लेकर घर आ रहा था। उसने दोपहर करीब दो बजे इसकी सूचना दी थी। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। 

विज्ञापन
Crime news, contractor fainted after giving information about loot of 70 lakhs
घटना स्थल पर जानकारी जुटाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के मसूरी थाना के जेल चौकी क्षेत्र में दुहाई निवासी ठेकेदार अजय कुमार उर्फ छोटू (30) अपने चचेरे भाई को 70 लाख की लूट की सूचना देकर बेहोश हो गया। अजय को ढूंढते हुए मौके पर पहुंचे परिजनों ने अजय को सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


परिजनों को अजय को गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती कराया। अजय के भाई नवीन ने बताया कि वह रेलवे की ठेकेदारी का काम करता हैं। वह गुरुग्राम से कुछ नकदी लेकर घर आ रहा था। उसने दोपहर करीब दो बजे इसकी सूचना दी थी। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। 
विज्ञापन


नवीन ने बताया कि अजय की कादयान नाम से गांव में फर्म है और वह गुरुग्राम की एक कंपनी से ठेके लेते हैं। नवीन ने बताया कि अजय गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे गुरुग्राम कंपनी में अपनी कार से गया था। रात को उसने फोन कर बताया कि वह शुक्रवार को लौटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को अजय ने घर पर अपने भाई को फोन कर सूचना दी कि वह शाम तक घर पहुंच जाएंगा। चचेरे भाई विकास ने बताया कि उसके पास शाम करीब साढ़े पांच बजे अजय का फोन आया और कहा कि मेरे साथ जनहित कॉलेज के पास लूट हो गई है, मुझे आकर बचा लो।

मौके पर मिले जूते-जुराब, शराब की बोतल

विकास ने इसकी जानकारी नवीन को दी। नवीन तलाशते हुए अजय के पहुंचे तो वह वेदेश खेत में बेहोशी की हालत में मिला। पुलिस ने बताया कि चिकित्सकों का कहना है कि अंजय के हाथ की नम कटी हुई और कुछ जहरीला पदार्थ खाया हुआ है। एमएसपी मुनिराज का कहना है कि जेल चीकी के अजय कुमार बेहोशी की हालत में मिले हैं। अजय का अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसके होश में आने पर हो उनसे बात की जाएगी। तभी घटना के बारे में पता चलेगा। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो उन्हें मौके से अजय के जूते, जुराब, गिलास और शराब की बोतल मिली हैं। पुलिस ने अजय के मोबाइल फोन की जांच की तो सामने आया कि मोबाइल फोन कुछ देर पहले ही फॉरमेट किया गया है। पुलिस का कहना है कि अजय के होश आने पर ही पूरा मामला की जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed