{"_id":"5d8528cc8ebc3e93d33e62e3","slug":"crime-ghazibad-ghaziabad-news-gbd184851846","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत के रास्ते दो घरों में घुसे चोर, लाखों का माल उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत के रास्ते दो घरों में घुसे चोर, लाखों का माल उड़ाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत के रास्ते दो घरों में घुसे चोर, लाखों का माल उड़ाया
गाजियाबाद। सिहानी गेट थाना क्षेत्र के रामागढ़ी में चोरों ने दो घरों से लाखों रुपये के जेवर व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के वक्त दोनों परिवार सोए हुए थे। शुक्रवार को थाने में तहरीर दी गई। पीड़ितों के मुताबिक चोर छत के रास्ते घरों में घुसे।
रामागढ़ी में तीन मंजिला मकान में थर्ड फ्लोर पर ऑटो चालक गोलू और ग्राउंड फ्लोर पर उसका चचेरा भाई पप्पू अपने-अपने परिवारों के साथ रहते हैं। गोलू का कहना है कि बुधवार रात दोनों के परिवार घर में ही सोए हुए थे। सुबह उठकर देखा तो घर में सामान बिखरा पड़ा था। पता किया तो चोरों ने पप्पू के घर में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया था। गोलू के मुताबिक चोर उसके घर से एक लाख रुपये के जेवर, 4 हजार रुपये चोरी करके ले गए। उसका कहना है कि उसने अपनी बहन अनामिका की शादी के लिए जेवर बनाकर रखे हुए थे। पप्पू के घर से भी चोर 10 हजार रुपये और मोबाइल चुराकर ले गए। पप्पू व गोलू का कहना है कि आसपास केमकानों की छतें मिली हुई हैं, इससे प्रतीत हो रहा है कि चोर छत के रास्ते घर में घुसे और वारदात को अंजाम देकर चले गए।
सीसीटीवी कैमरे खंगालेगी पुलिस
सिहानी गेट एसएचओ उमेश बहादुर सिंह का कहना है कि चोर छत के रास्ते घर में घुसे हैं। पीड़ितों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। बदमाशों तक पहुंचने के लिए घटनास्थल व उसके आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जाएंगे।