फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   crime, ghaziabad

10 हजार निकलने की शिकायत की तो खाते से कट गए 50 हजार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
crime, ghaziabad
10 हजार निकलने की शिकायत की तो खाते से कट गए 50 हजार
विज्ञापन

गाजियाबाद। पेटीएम से 10 हजार रुपये कटने की शिकायत करने के लिए गूगल से कस्टमर केयर नंबर निकालकर शिकायत की तो उसने एप डाउनलोड कराकर पति का फोन हैक कर 50 हजार रुपये निकाल लिए। बाद में पता चला कस्टमर केयर नंबर फर्जी था। इसकी शिकायत पीड़ित ने साइबर क्राइम ब्रांच में की है। कविनगर थाने में मामला दर्ज किया गया है।
राजनगर में रहने वाली एक महिला के पास फोन आया। फोन पर कॉलर ने खुद को महिला के पिता का दोस्त बताकर तीस हजार रुपये भेजने की बात कहकर बातों में उलझा लिया। महिला के पति ने बताया कि उस व्यक्ति ने कहा कि गलती से तीस हजार भेज दिया है, जबकि 20 हजार रुपये भेजने थे, तुम 10 हजार रुपये वापस भेज दो। बातों में उलझाकर दस हजार रुपये ले लिए।
विज्ञापन

इसकी शिकायत करने के लिए पीड़ित ने बैंक में संपर्क किया तो बैंक वालों ने गूगल से कस्टमर केयर नंबर निकालकर उस पर शिकायत करने की बात कही। पीड़ित ने गूगल से नंबर निकालकर उस पर शिकायत की तो कॉलर ने खुद को पेटीएम कस्टमर केयर सेंटर से बताया। जिसे अपने साथ हुई घटना के बारे में जानकारी दी। तो कॉलर ने रुपये वापस लेने के लिए फोन में एक एप डाउनलोड करने के लिए कहा। उसने एनी डेस्क एप्लीकेशन डाउनलोड कराकर फोन हैक कर लिया। इसके बाद उसने बैंक खाते से 49,999 रुपये निकाल लिए। इसकी शिकायत साइबर क्राइम ब्रांच में करने के बाद थाना कविनगर में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित ने बताया कि उसने एसएसपी से भी घटना की शिकायत की है। एसएसपी पवन कुमार ने बताया कि साइबर क्राइम टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गूगल पर हो सकता है फर्जी नंबर
सॉफ्टवेयर इंजीनियर विशाल ने बताया कि साइबर फ्रॉड करने के लिए लोग नामित कंपनियों से मिलते जुलते नाम की फर्जी वेबसाइट बनवा लेते हैं। जिनकी वे उच्च स्तर पर एसईओ कराते हैं। जिससे फर्जी वेबसाइट गूगल पर लिस्टिंग होने लगती है। लोगों द्वारा गूगल पर सर्च करने पर वह ऊपर आने लगती हैं। तो लोग बिना जांचें ही उन्हें सही मान लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed