फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   crime against homegard

मोदीनगर फाइल चार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
crime against homegard
सीआईएसएफ जवान ने होमगार्ड को गोली मारी, गंभीर
विज्ञापन

मुरादनगर। सीआईएसएफ के जवान ने शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी में अपनी लाइसेंसी पिस्टल से होमगार्ड को गोली मार दी। आरोपी ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। होमगार्ड को तीन गोली लगी हैं। घायल को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है। घायल के चाचा ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। होमगार्ड की तैनाती डीएम आवास पर थी।
ढिंडार गांव निवासी ललित उर्फ राजू होमगार्ड है। वर्तमान में डीएम आवास पर उसकी तैनाती है। परिवार में उसकी पत्नी पिंकी और बेटी माही और बेटा गोलू है। पिता नरेश कुमार सूबेदार के पद से रिटायर हैं। मंगलवार रात गांव निवासी एस कुमार के घर में सगाई समारोह का कार्यक्रम था। रात में जागरण चल रहा था। जागरण से लौटते समय ललित अपने दोस्त होमगार्ड एकांत उर्फ सेंटी के घर चला गया। जहां सीआईएसएफ जवान शशि निवासी ककड़ीपुर बागपत पहले से ही मौजूद था। तीनों ने एक साथ बैठकर शराब पी। इस दौरान किसी बात को लेकर ललित और शशी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, दोनों में झगड़ा हो गया। शशि ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से ललित पर ताबड़तोड़ गोली बरसा दी, तीन गोली लगने पर ललित लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। वारदात की सूचना पुलिस को दी गई, गंभीर हालत में होमगार्ड को मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया है। एसएचओ ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि घायल होमगार्ड के चाचा राजेंद्र सिंह ने शशि, गांव निवासी एकांत और एस कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जमीन की मिट्टी बेचने से जुड़ा है विवाद
राजेंद्र सिंह ने बताया कि उसके भतीजे ललित ने एक साल के लिए आठ बीघा जमीन की मिट्टी भट्टे वाले को दो लाख रुपये में दी थी। उनका कहना है कि भट्टे वाले से मिले रुपये को लेकर विवाद के चलते ललित को गोली मारी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed