फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Crackdown on unauthorized electricity use in Khoda; vigilance team to conduct door-to-door survey.

Ghaziabad News: खोड़ा में बिना कनेक्शन बिजली जलाने वालों पर शिकंजा, विजिलेंस टीम करेगी घर-घर सर्वे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Crackdown on unauthorized electricity use in Khoda; vigilance team to conduct door-to-door survey.
खोड़ा। नगर पालिका क्षेत्र में बिना कनेक्शन बिजली जलाने वालों पर अब कार्रवाई की तैयारी है। ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम रेड यूनिट के साथ मिलकर घर-घर सर्वे करेगी। इस दौरान जो भी उपभोक्ता अवैध रूप से बिजली जलाता मिला, उस पर जुर्माना लगाने के साथ विजिलेंस थाने में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

नगर पालिका के रिकॉर्ड में खोड़ा में 52,205 मकान-दुकान हैं, जबकि ऊर्जा निगम के आंकड़ों के मुताबिक सिर्फ 50,410 उपभोक्ताओं ने ही वैध कनेक्शन ले रखा है। करीब 1,800 घरों में बिना कनेक्शन के बिजली का इस्तेमाल हो रहा है। इसका खामियाजा वैध उपभोक्ताओं और निगम दोनों को भुगतना पड़ रहा है। ओवरलोड के कारण लोगों को लो वोल्टेज की समस्या झेलनी पड़ रही है, वहीं निगम को आर्थिक नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

आंकड़े के अनुसार 23 लोगों पर एक बिजली कनेक्शन
खोड़ा की आबादी करीब 12 लाख है, लेकिन कनेक्शन सिर्फ 50,410 हैं। औसतन 23 लोगों पर एक कनेक्शन है, जबकि सामान्य शहरों में 5 से 6 लोगों पर एक कनेक्शन होता है। इस हिसाब से खोड़ा में 2 से 2.50 लाख कनेक्शन होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अभियंता, जोन-तीन, बृजेश कुमार ने बताया कि निगम समय-समय पर बिजली चोरी पर कार्रवाई कर रहा है। खोड़ा में विजिलेंस टीम के साथ संयुक्त सर्वे किया जाएगा और चोरी पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed