{"_id":"60d343986dce8738f439f422","slug":"court-denies-police-request-to-get-old-man-molestation-accused-pravesh-in-custody","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दाढ़ी काटने का मामला: मुख्य आरोपी प्रवेश को पुलिस रिमांड पर देने से अदालत ने किया इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाढ़ी काटने का मामला: मुख्य आरोपी प्रवेश को पुलिस रिमांड पर देने से अदालत ने किया इनकार
Wed, 23 Jun 2021 07:52 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 23 Jun 2021 07:52 PM IST
विज्ञापन
लोनी में बुजुर्ग की पिटाई कर काटी दाढ़ी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद के लोनी में वृद्ध व्यक्ति की दाढ़ी काटने के मामले में मुख्य आरोपी प्रवेश को पुलिस रिमांड पर देने की पुलिस की अर्जी को कोर्ट ने खारिज कर दिया। मालूम हो कि रंगदारी के मामले में जेल में बंद प्रवेश की दाढ़ी काटने के प्रकरण में पहले ही जमानत हो चुकी है।
प्रवेश के वकील ने कोर्ट के सामने जमानत मिलने के बाद उसी केस में पुलिस कस्टडी रिमांड मांगने को गैरकानूनी बताया। इसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए पुलिस की अर्जी खारिज कर दी। पुलिस ने तमंचा और मोबाइल बरामद करने का हवाला देकर प्रवेश को दो दिन के पुलिस रिमांड पर देने की अर्जी लगाई थी।
उधर, बुजुर्ग के साथ मारपीट के मामले में फरार चल रहे 11वें व आखिरी आरोपी आवेश चौधरी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया, जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया।
लोनी बॉर्डर पुलिस के मुताबिक मंगलवार को ट्विटर इंडिया के एमडी मनीष माहेश्वरी की तरफ से उनके अधिवक्ता ने पुलिस से संपर्क किया। अधिवक्ता ने बुधवार को एमडी के थाने पहुंचने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि भड़काऊ ट्वीट के संबंध में ट्विटर इंडिया के एमडी से सवाल-जवाब किए जाएंगे। बता दें कि बुजुर्ग की दाढ़ी काटने की घटना के बाद भड़काऊ ट्वीट को लेकर लोनी बॉर्डर पुलिस ने ट्विटर समेत नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
मालूम हो कि कस्बा अनूपशहर के बुलंदशहर के मीरा मोहल्ला निवासी अब्दुल समद ने बताया था कि बीते दिनों लोनी बॉर्डर क्षेत्र के हाजीपुर बेहटा निवासी उनके एक रिश्तेदार की मौत हो गई थी। गत पांच जून को वह रिश्तेदार के घर जाने के लिए घर से निकले थे। दोपहर करीब तीन बजे उन्होंने दिल्ली गोलचक्कर से एक ऑटो बेहटा हाजीपुर जाने के लिए किया।

बुजुर्ग का कहना था कि रास्ते में चालक के तीन और साथी ऑटो में बैठ गए। वह उन्हें बेहटा हाजीपुर ले जाने की बजाय सुनसान इलाके में ले गए और एक कमरे में बंधक बना दिया। वहां चारों लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। उनको जमकर पीटा और गालीगलौज भी की।
आरोपी बोले थे-जान प्यारी है या दाढ़ी
पीड़ित अब्दुल समद के मुताबिक, आरोपियों के पास कैंची भी थी। एक युवक ने दाढ़ी काटने के लिए कैंची लाने के लिए कहा तो उन्होंने आरोपियों के हाथ जोड़कर दाढ़ी न काटने की गुहार लगाई। इसपर आरोपियों ने कहा कि उन्हें जान प्यारी है या दाढ़ी। इस पर वह बेबस हो गए और युवकों ने कैंची से दाढ़ी काटनी शुरू कर दी। उन्होंने विरोध किया तो युवकों ने उनके साथ फिर से मारपीट शुरू कर दी।
पुलिस चेकिंग की बात कहकर गलत दिशा में दौड़ाया था ऑटो
पीड़ित का कहना है कि रास्ते में तीन साथियों को बैठाने के बाद चालक ऑटो को रांग साइड में दौड़ाने लगा। कारण पूछने पर चालक ने कहा कि आगे पुलिस चेकिंग कर रही है, उसी से बचने को थोड़ी दूर रांग साइड चलना है। पीड़ित के मुताबिक इसके बद आरोपियों ने जबरदस्ती कपड़े से उनकी आंखें ढक दीं और मारपीट करते हुए सुनसान जगह ले गए।