रैपिड ट्रेन में गंदी हरकत करने वाले जोड़े की हुई सगाई: वायरल हुआ था दोनों का वीडियो, जानें कब होगी इनकी शादी?
दोनों के चार वीडियो बीते 20 दिसंबर को वायरल हुए थे। इसके बाद से ही देशभर में काफी चर्चा हुई थी। छात्र और छात्रा गाजियाबाद के अलग-अलग कॉलेजों से बीटेक और बीएसए कर रहे हैं।
विस्तार
नमो भारत ट्रेन (रैपिड ट्रेन) में गंदी हरकत करने वाला जोड़ा शादी का मुहूर्त शुरू होते ही वैवाहिक बंधन में बंध जाएगा। छात्र- छात्रा की नमो भारत ट्रेन में आपत्तिजनक स्थिति की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। वीडियो वायरल होने के बाद घटना देश की सुर्खियों में आ गई थी। छात्र-छात्रा एक ही जाति के हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद परिजनों ने दोनों की सगाई कर दी।
20 दिसंबर को वायरल हुआ था वीडियो
बीते 20 दिसंबर को सोशल मीडिया पर एक मिनट से लेकर 3 मिनट तक के चार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। वायरल वीडियों नमो भारत ट्रेन (रैपिड ट्रेन) में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के थे। वीडियो गाजियाबाद से मेरठ की तरफ जाती नमो भारत ट्रेन के 24 नवंबर की शाम के थे।
एक बीटेक तो दूसरा कर रहा बीएसए
छात्र-छात्रा की पहचान मोदीनगर क्षेत्र निवासी के रूप में हुई थी। छात्र और छात्रा गाजियाबाद के अलग-अलग कॉलेजों से बीटेक और बीएसए कर रहे हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद परिजनों ने छात्र-छात्रा को बाहर भेज दिया था। समाज में बदनामी के डर से दोनों के परिवार भी अलग-थलग हो गए।
मुहूर्त शुरू होते ही होगी शादी
दोनों परिवारों के घनिष्ट ने बताया कि छात्र-छात्रा की सगाई कर दी गई है। मुहूर्त शुरू होते ही शादी की रस्म पूरी कर दी जाएगी। शादी में केवल परिवार के लोग ही शामिल होने की बात कही जा रही है। वहीं पुलिस ने ऐसी किसी जानकारी से इंकार किया है। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।