{"_id":"6a0b681c0250225e08095d49","slug":"couple-beaten-in-dispute-over-removing-bricks-from-outside-their-home-video-goes-viral-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-109546-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: घर के बाहर से ईंटें हटाने को लेकर हुए विवाद में दंपती को पीटा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: घर के बाहर से ईंटें हटाने को लेकर हुए विवाद में दंपती को पीटा, वीडियो वायरल
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर की कृष्णानगर कॉलोनी में घर के बाहर पड़ीं ईंटें हटाने को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने दंपती को पीट दिया। घायल दंपती को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कृष्णानगर कॉलोनी निवासी संजय शर्मा ने बताया कि पड़ोसी ने उनके घर बाहर ईंटें रखी हुई हैं। इस कारण वहां आए दिन सांप निकलते रहते हैं। उन्होंने रविवार रात पड़ोसी से ईंटें हटाने के लिए कहा तो आरोपी आग बबूला हो गया और गाली गलौज करने लगा। आरोपी और उसके परिजनों ने संजय पर ईंट व डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने बीच बचाव करने पहुंची संजय की पत्नी को भी पीटा। संजय ने थाने में घटना की तहरीर दी। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।