फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Couple arrested for snatching in trains with family

Ghaziabad News: ट्रेनों में परिवार संग करते थे झपटमारी, दंपती गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Couple arrested for snatching in trains with family
गाजियाबाद। ट्रेनों में परिवार के साथ सफर के दौरान झपटमारी और चोरी करने वाले दंपती को गाजियाबाद जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों को शनिवार दोपहर साहिबाबाद रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा गया। उनके कब्जे से चोरी के तीन मोबाइल, एक महिला से छीना गया मंगलसूत्र और कुछ नकदी बरामद हुई है।
विज्ञापन

सीओ जीआरपी सुदेश गुप्ता के अनुसार, पकड़े गए आरोपी भारत व उसकी पत्नी हिना मूल रूप से उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित दुर्गानगर के रहने वाले हैं। वर्तमान में दोनों गौतमबुद्धनगर में दादरी थाने के पास झुग्गी में रह रहे थे। दोनों घुमंतू प्रवृत्ति के हैं और जगह बदलकर ट्रेनों में वारदात करते थे। गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी मिली है। उनकी तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन

पुलिस को देख ट्रेन में चढ़ा आरोपी : पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने हाल ही में दिल्ली से अलीगढ़ जा रही ट्रेन के जनरल कोच में एक महिला से मंगलसूत्र झपटा था। शिकायत मिलने के बाद उनकी तलाश की जा रही थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी पति-पत्नी अपने करीब दो साल के बच्चे के साथ मौजूद थे। पुलिस को देखते ही पति वहां से गुजर रही एक ट्रेन में चढ़ गया और पत्नी व बच्चे को वहीं छोड़ दिया। पुलिस ने तत्काल ट्रेन में मौजूद स्टाफ को सूचना दी और एक पुलिसकर्मी भी ट्रेन में सवार हो गया। इसके बाद आरोपी को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शक से बचने के लिए बच्चे का इस्तेमाल : पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पति-पत्नी अपने दो साल के बच्चे बच्चे के साथ जनरल व स्लीपर कोच में सफर करते थे। परिवार होने के कारण यात्रियों को उन पर शक नहीं होता था। इसी का फायदा उठाकर वे झपटमारी और चोरी को अंजाम देते थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि भारत पर छह और हिना पर चार मामले दर्ज हैं। मामले में आगे की जांच जारी है। कार्रवाई के बाद बच्चे को हिना के माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed